Republic Day 2020: -15°C में जवानों का जोश हाई, तिरंगा फहराकर मनाया गणतंत्र दिवस

Republic Day 2020

Republic Day 2020

देश भर में 71वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2020) की धूम रही। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में देश की बढ़ती सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। परेड में भारतीय सेना ने शक्ति प्रदर्शन किया।

Republic Day 2020
-15°C में जवानों का जोश हाई।

Republic Day 2020: देश भर में 71वें गणतंत्र दिवस की धूम रही। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। परेड में देश की बढ़ती सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। परेड में भारतीय सेना ने शक्ति प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही अलग-अलग जगहों पर भी गणतंत्र दिवस को धूम-धाम से मनाया गया। जम्मू-कश्मीर के गुरेज में CISF के जवानों ने -15°C तापमान में झंडा फहराया। वहीं, लद्दाख में 17 हजार फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए आईटीबीपी (ITBP) के जवान भी जोश में नजर आए। इन दिनों लद्दाख में तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस है।

लाहौल-स्पीति के डेप्युटी कमिश्नर केके सरोच ने कीलॉन्ग में ध्वजारोहण किया। यह जगह समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं, गणतंत्र दिवस के मौके पर जब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में परेड निकली तो लोग रोमांच से भर उठे। पीली इमारतों के बीच सेना के जांबाज जवान और टैंकर लोगों को वतन की सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए नजर आए।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ का पहला जांबाज पुलिस अधिकारी जिसे चौथी बार मिला राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें