जंगलों में 41 साल रहा ‘रियल लाइफ टार्जन’, इंसानों के साथ नहीं कर पाया एडजस्ट; 8 साल में ही हो गई मौत

‘टार्जन’ (Tarzan) फिल्म के मुख्य किरदार ‘टार्जन’ के बारे में हम सब जानते हैं। लेकिन ‘रियल लाइफ टार्जन’ के बारे में कम लोगों ने ही सुना होगा। इस ‘रियल लाइफ टार्जन’ (Real Life Tarzan) के बारे में लोगों ने 8 साल पहले जाना।

Ho Van Lang

Ho Van Lang

हो वैन लैंग (Ho Van Lang) अपने पिता के साथ 41 साल तक जंगलों में रहे। उसके पिता हो वैन थान एक वियतनामी सिपाही थे। वे अपने छोटे से बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए Tay Tra के घने जंगलों में चले गए थे।

‘टार्जन’ (Tarzan) फिल्म के मुख्य किरदार ‘टार्जन’ के बारे में हम सब जानते हैं। लेकिन ‘रियल लाइफ टार्जन’ के बारे में कम लोगों ने ही सुना होगा। इस ‘रियल लाइफ टार्जन’ (Real Life Tarzan) के बारे में लोगों ने 8 साल पहले जाना। दरअसल, हो वैन लैंग (Ho Van Lang) अपने पिता के साथ 41 साल तक जंगलों में रहे। उसके पिता हो वैन थान एक वियतनामी सिपाही थे।

1972 के वियतनाम युद्ध (Vietnam War) के दौरान उनकी पत्नी और दो अन्य बच्चों की एक बम धमाके में मौत हो गई थी। वे अपने छोटे से बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए Tay Tra के घने जंगलों में चले गए थे। तब से ही बाप-बेटे जंगलों में रहने लगे थे। इस दौरान उन्होंने जंगल में मौजूद फल, शहद, जानवरों का मांस आदि को खाकर गुजारा किया।

Ayushmann Khurrana Birthday: ट्रेन में गाना गाकर निकाला जेब खर्च, ऐसा रहा आयुष्मान खुराना का आरजे से एक्टर बनने तक का सफर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जंगल में हो वन ने सिर्फ पिता को देखा था, इस वजह से महिलाओं के बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें नहीं पता था कि दुनिया में कोई महिला भी रहती है। साल 2013 में इन्हें जंगल से निकाल कर पास के ही एक गांव में बसाया गया, जहां महिलाएं भी रहती थी। पिछले 8 सालों से वे अपने पिता के साथ एक गांव में रह रहे थे।

गांव में रहकर वो यहां का रहन-सहन सीखने की कोशिश कर रहे थे। आम जिंदगी में लाए जाने के बाद पर लैंग के पिता इंसानी सभ्यता में एडजस्ट नहीं कर पाए और उनकी स्थिति बिगड़ती गई। इसके बाद इंसानी सभ्यता में आने के महज आठ साल बाद ही लैंग की भी मौत हो गई। लैंग जंगलों में स्वस्थ थे, लेकिन इंसानों के बीच आने के सिर्फ आठ साल में ही लैंग को लिवर कैंसर हो गया और उनकी मौत हो गई।

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर दुनिया को चौंकाया, अमेरिका के नाक के नीचे किया क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण

डू कास्टवे नाम की एक कंपनी है, जो लोगों को जंगलों में रहने के ट्रिक्स सिखाती है। साल 2015 में इस कंपनी के फोटोग्राफर अल्वारो सेरेजो, हो वैन लैंग (Ho Van Lang) से मिले थे। सेरेजो ने इनके बारे बहुत सी रोचक जानकारियां मीडिया से शेयर की थीं। सेरेजो के मुताबिक, हो वैन लैंग का दिमाग बिल्कुल छोटे बच्चे जैसा है। वो आज भी बच्चों की तरह रिएक्ट करता है।

सेरेजो के अनुसार, लैंग के पिता आज भी दहशत में थे क्योंकि उन्हें 41 साल बाद भी विश्वास नहीं था कि वियतनाम युद्ध खत्म हो गया है। वे लोगों को दूर से देखते ही भाग जाते थे। इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि हो वैन लैंग को महिलाओं के बारे में कुछ नहीं पता। वह पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर को समझते थे।

ये भी देखें-

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेरेजो ने बताया कि हो वैन लैंग (Ho Van Lang) की मौत जरूर इंसानी दुनिया में आने के बाद हुए बदलाव के कारण हुई है। लैंग तैयार खाद्य पदार्थ खाने लगे थे और शराब का भी सेवन करने लगे थे। इसके अलावा उनके तौर तरीके भी जंगल की तुलना में काफी अलग हो गए थे। सेरेजो ने लैंग के बारे में कहा कि वह भले इंसान थे, उनकी सर्वाइवल स्किल गजब की थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें