पटियाला हिंसा के मास्टर माइंड सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, कोर्ट ने परवाना को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

बरजिंदर सिंह परवाना उर्फ सन्नी (Barjinder Singh Parwana) आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पूर्व में चार प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इनमें से तीन मामले पटियाला और एक मोहाली में दर्ज किए गए हैं।

Barjinder Singh Parwana

पंजाब के पटियाला में कुछ दिन पहले हुई कम्युनल झड़प के मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना (Barjinder Singh Parwana) समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले खालिस्तान विरोधी जुलूस के मुद्दे पर दो समूहों में झड़प हो गई थी जिसके बाद पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हवा में गोली चलानी पड़ी। इस हिंसा में चार लोग घायल हो गए थे।

ओडिशा: हार्डकोर नक्सली लक्ष्मण ने कालाहांडी पुलिस के समक्ष किया सरेंडर, पुलिस के प्रयास से नक्सली जोड़ों की हुई शादी से प्रभावित

पुलिस के अनुसार, छह और लोगों की गिरफ्तारी के साथ अब तक इस मामले में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह चिन्ना के मुताबिक, 38 वर्षीय मुख्य आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना (Barjinder Singh Parwana)को मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद परवाना को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, जिले के राजपुरा का निवासी परवाना (Barjinder Singh Parwana) शुक्रवार की घटना के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। उस पर शुक्रवार को सिख कट्टरपंथियों को काली माता मंदिर की ओर बढ़ने के लिए उकसाने का आरोप है।

बरजिंदर सिंह परवाना उर्फ सन्नी (Barjinder Singh Parwana) आपराधिक पृष्ठभूमि वाला व्यक्ति है, जिसके खिलाफ पूर्व में चार प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार इनमें से तीन मामले पटियाला और एक मोहाली में दर्ज किए गए हैं।

स्नातक तक पढ़ाई करने वाला परवाना (Barjinder Singh Parwana) सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषणों के लिए जाना जाता है। वह 2007-08 में सिंगापुर गया था और वहां 18 महीने रहने के बाद लौट आया था। इसके बाद परवाना ने राजपुरा में अपना सिख संगठन ‘दमदमी टकसाल’ स्थापित किया। उसने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध प्रदर्शन में भी भाग लिया था।

पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह चिन्ना ने आगे बताया कि हरीश सिंगला के साथी शंकर भारद्वाज और अश्विनी कुमार जग्गी पंडित नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। शंकर शिवसेना (बाल ठाकरे) संगठन का जिला अध्यक्ष है।

सिंगला, ‘शिवसेना (बाल ठाकरे)’ नामक एक संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष है और उसे बिना अनुमति जुलूस निकालने तथा हिंसा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा, पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब जिले के ग्राम बाल सिकंदर के निवासी शिवदेव को भी गिरफ्तार किया; हरियाणा के जींद के रहने वाले दविंदर सिंह, और पटियाला के समाना निवासी राजिंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शनिवार को कहा था कि उसने शुक्रवार को हुई घटना के संबंध में सिंगला, दलजीत सिंह और कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि इस हिंसा के सिलसिले में अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुखविंदर सिंह चिन्ना ने कहा कि अगर कोई शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश फैलाने वाले लोगों को भी बक्शा नहीं जाएगा।

इस बीच, पुलिस उपायुक्त साक्षी साहनी ने लोगों से सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी आपत्तिजनक वीडियो या संदेश साझा नहीं करने की अपील की, जिससे समाज में अशांति फैल सकती है और समुदायों के बीच संघर्ष पैदा हो सकता है। उपायुक्त साहनी ने कहा कि जिले के सभी अनुमंडलों में शांति समिति की बैठकें हो रही हैं।

साभार: भाषा

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें