Punjab Municipal Elections 2021 Results: निकाय चुनावों में BJP को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस ने लहराया परचम

पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए मतदान की मतगणना जारी है। कांग्रेस (Congress) ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सूपड़ा साफ कर दिया।

Punjab Municipal Elections Results

शुरुआती नतीजों में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है, वहीं नतीजों (Punjab Municipal Elections Results) से ऐसा लग रहा है कि भाजपा को कृषि कानूनों का बड़ा नुकसान हुआ है।

Punjab Municipal Elections 2021 Results: पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस (Congress) ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सूपड़ा साफ कर दिया। स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने मोगा, होशियारपुर, कपूरथला, अबोहर, पठानकोट, बटाला और बठिंडा नगर निगम जीत ली है।

कांग्रेस ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है और लगभग उसने कई नगर निगमों में क्लीन स्वीप कर लिया। अकाली दल भी दमदार प्रदर्शन करते दिखे हैं। आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। इन नतीजों के बीच सबसे बड़ा झटका भारतीय जनता पार्टी को लगा है।

Sidhi Bus Accident: मरने वालों की संख्या हुई 51, 6 लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जान

बता दें कि स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती हो रही है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से ही जारी है। दरअसल, पंजाब में 14 फरवरी को 117 स्थानीय निकायों पर चुनाव हुए थे, जिसमें से 109 नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत हैं, वहीं, 8 नगर निगम शामिल हैं।

आठ नगर निगम अबोहर, बठिंडा, बाटला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा और 109 मगर पालिका परिषदों के 2252 वार्ड्स का रिजल्ट आज शाम तक स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल, शुरुआती नतीजों में कांग्रेस कमाल करती दिख रही है, वहीं नतीजों (Punjab Municipal Elections Results) से ऐसा लग रहा है कि भाजपा को कृषि कानूनों का बड़ा नुकसान हुआ है।

चीन ने बीबीसी पर लगाया प्रतिबंध, शी जिनपिंग के सत्ता संभालने के बाद बढ़ा है मीडिया पर नियंत्रण

गुरदासपुर से सन्नी देओल भाजपा के सांसद हैं। वहां के सभी वॉर्ड्स में BJP की हार हुई है और सभी सीटें कांग्रेस की झोली में गई हैं। जलालाबाद से अकाली दल सुप्रीमो सुखबीर बादल विधानसभा चुनाव लड़ते रहे हैं, वहां पर भी कांग्रेस का झंडा लहराया है।

बठिंडा नगर निगम कांग्रेस के खाते में 53 साल बाद आई है। गौरतलब है कि बठिंडा लोकसभा का प्रतिनिधित्व शिरोमणी अकाली दल की हरसिमरत बादल करती हैं। राज्य में केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के विरोध के बाद उन्होंने खुद को सरकार से अलग कर लिया था।

आजादी के बाद पहली बार देश में होगी किसी महिला को फांसी, जानें क्या था उसका जुर्म

बठिंडा शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के मनप्रीत सिंह बादल विधायक हैं। वह राज्य के वित्त मंत्री भी हैं। मनप्रीत सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के चचेरे भाई हैं।

16 फरवरी को कई बूथों पर दोबारा से चुनाव करवाया गया, इनके नतीजे (Punjab Municipal Elections Results) भी आज ही जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही मोहाली नगर निगम के बूथ नंबर 32 और 33 पर आज 8 से 4 बजे तक दोबारा से चुनाव होंगे। इनकी मतगणना 18 फरवरी को की जाएगी।

जानें क्या है ‘टूलकिट’ और दिशा रवि की गिरफ्तारी से जुड़ा पूरा मामला

बता दें कि 2,215 वार्ड्स में से 1,480 वार्ड जनरल और 610 वार्ड अनुसूचित जाति और 125 वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इस बार 9,222 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। चुनाव में सबसे ज्यादा 2,831 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जबकि पार्टी के तौर पर देखें तो कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 2,037 उम्मीदवार खड़े किए हैं।

ये भी देखें-

कांग्रेस के मुक्तसर के उम्मीदवार को निर्विरोध चुन लिया गया है। कृषि कानूनों को लेकर किसानों के विरोध का सामना कर रही, भाजपा ने केवल 1,003 उम्मीदवार ही खड़े किए हैं। वहीं, शिरोमणी अकाली दल अपने 1,569 उम्मीदवारों को चुनाव लड़वा रही हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें