अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय IT प्रोफेशनल्स को दी बड़ी राहत, H-1B वीजा पर लगी रोक खत्म

मौजूदा राष्ट्रपति बाइडन (Joe Biden) ने एच–1बी वीजा पर प्रतिबंध जारी रखने के लिए नई घोषणा जारी नहीं की। उन्होंने ट्रंप की आव्रजन नीतियों को क्रूर बताते हुए एच–1बी वीजा पर निलंबन हटाने का वादा किया था।

Joe Biden

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने विदेशी कर्मचारियों के वीजा‚ खासतौर से एच–1बी वीजा पर प्रतिबंधों की अवधि को समाप्त होने दिया। इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस संबंध में जारी अधिसूचना समाप्त हो गई। इससे हजारों भारतीय आईटी कर्मचारियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

भारतीय पीएम को इज्जत और पाकिस्तानी पीएम की फजीहत, ये है अमेरिका के नए राष्ट्रपति (Joe Biden) का नजरिया

गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले साल कोरोना संकट और देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान एच–1बी सहित कई अस्थाई या गैर–प्रवासी वीजा कैटेगरी के आवेदकों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक दिया था। इसके पीछे ट्रंप ने दलील दी थी कि आर्थिक गतिविधियों में सुधार के दौरान ये वीजा अमेरिकी श्रम बाजार के लिए एक जोखिम हैं। उन्होंने बाद में इस अधिसूचना को 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया था।

हालांकि‚ मौजूदा राष्ट्रपति बाइडन (Joe Biden) ने एच–1बी वीजा पर प्रतिबंध जारी रखने के लिए नई घोषणा जारी नहीं की। उन्होंने ट्रंप की आव्रजन नीतियों को क्रूर बताते हुए एच–1बी वीजा पर निलंबन हटाने का वादा किया था।

गौरतलब है कि अमेरिका का एच–1बी वीजा एक गैर–आप्रवासी वीजा है‚ जो अमेरिकी कंपनियों को कुछ तकनीकी कारोबार के लिए विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने की अनुमति देता है‚ जहां सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां (IT Companies) भारत और चीन जैसे देशों से हर साल करीब दस हजार कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस वीजा पर निर्भर हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें