झारखंड राज्य की स्थापना के 20 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कही ये बात

बीते 20 सालों में झारखंड (Jharkhand) ने लगातार विकास की सीढ़ी चढ़ी है और हर सेक्टर में पहले से बेहतर करने की कोशिश की है।

Jharkhand

फाइल फोटो

झारखंड (Jharkhand) के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन भी किया।

झारखंड (Jharkhand) राज्य अपना 20वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि 15 नवंबर, 2000 को बिहार से अलग होकर झारखंड राज्य की स्थापना हुई थी।

और इस मौके पर एनडीए के नेतृत्व में बाबूलाल मरांडी आदिवासियों के नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य के पहले सीएम बने थे।

बीते 20 सालों में झारखंड (Jharkhand) ने लगातार विकास की सीढ़ी चढ़ी है और हर सेक्टर में पहले से बेहतर करने की कोशिश की है।

झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन भी किया।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’

PM मोदी ने भारतीय जवानों के साथ मनाई दिवाली, कहा- भारत को छेड़ा तो करारा जवाब देंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

बता दें कि बिरसा मुंडा का जन्म 1875 में बंगाल प्रेसीडेंसी, उलीहातू, रांची जिला, बिहार में हुआ था। ये जगह अब झारखंड के खुंटी में आती है। वह मुंडा जनजाति से थे और आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और धार्मिक नेता थे।

उन्होंने 19वीं सदी के आखिर में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में एक आदिवासी धार्मिक आंदोलन की अगुवाई की थी। इसके बाद से ही वह इतिहास में अमर हो गए थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें