पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, सेना का जवान शहीद

पाकिस्तान ने 31 जुलाई देर रात पुंछ के मेंढर सेक्टर को निशाना बनाते हुए सीजफायर का उल्लंघन (Ceasefire Violation) किया। इस गोलीबारी में भारतीय सेना (Indian Army) का एक जवान शहीद हो गया।

Ceasefire

सांकेतिक तस्वीर।

पाकिस्तान (Pakistan) अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) की ओर से भारतीय सेना (Indian Army) के कैंप (Indian post) को निशाना बनाते हुए फायरिंग (Firing) की गई। पाकिस्तान ने 31 जुलाई देर रात पुंछ के मेंढर सेक्टर को निशाना बनाते हुए सीजफायर का उल्लंघन (Ceasefire Violation) किया। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान की पहचान 14 पंजाब रेजीमेंट के रोहिन कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के मुताबिक, 31 जुलाई की देर रात पाकिस्तानी सेना ने बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन (Ceasefire Violation)किया। भारतीय सेना की चौकियों के साथ ही उसने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बना कर मोर्टारों से गोलीबारी शुरू कर दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग में जवान रोहिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Indian Army में Gorkha जवानों की भर्ती से नेपाल को ऐतराज, 1947 के समझौते को बताया ‘बेकार’

पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया है। सेना के एक प्रवक्ता के अनुसार, रात करीब साढ़े 11 बजे से 1 बजे तक पाकिस्तान ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में एलओसी के पास फायरिंग शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की फायरिंग का जवाब दिया। इस दौरान पाकिस्तान की ओर से चली गोली से एक भारतीय जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना को तीन दिन पहले ही भारतीय पोस्ट को निशाना बनाना (Ceasefire Violation) भारी पड़ चुका है। भारत की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसके दो जवान मारे गए और 8 सैनिक घायल हो गए थे। भारतीय सेना ने पीओके (PoK) के भिम्बर सेक्टर में फार्वड पोस्ट को निशाना बनाते हुए हमला किया था। बताया जा रहा है कि इस दौरान पा​किस्तान की ​तरफ आग की लपटें भी दिखाई दी थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें