दुश्मन देश की नई गीदड़ भभकी: पाक एक शांतिप्रिय देश‚ यदि हम पर युद्ध थोपा गया तो हर आक्रामकता का जवाब देंगे- जनरल बाजवा

बाजवा (Qamar Javed Bajwa) ने कहा कि मैं अपने देश और दुनिया को संदेश देना चाहता हूं कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है‚ लेकिन अगर हम पर युद्ध थोपा जाता है‚ तो हम हर आक्रामकता का जवाब देंगे।

Qamar Javed Bajwa

General Qamar Javed Bajwa warns India

भारत में आतंक की फसल लगाने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान के सेना दिवस के मौके पर उनके सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा (Qamar Javed Bajwa) ने भारत को खुली चेतावनी देते हुए दावा किया है कि उनका देश ‘पांचवीं पीढ़ी या हाइब्रिड युद्ध’ जीतने में सफल हो जाएगा। रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर में एक समारोह को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान को देश और उसके सशस्त्र बलों को बदनाम करने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम उस चुनौती का सामना कर रहे हैं‚ जो हम पर पांचवीं पीढ़ी या हाइब्रिड युद्ध के रूप में थोपा गया है। इसका उद्देश्य देश और उसके सशस्त्र लड़ाकों को बदनाम करना और अराजकता फैलाना है।

शहीद कमांडो नीमा तेंजिन की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बीजेपी नेता राम माधव भी पहुंचे

पाकिस्तानी आर्मी चीफ बाजवा (Qamar Javed Bajwa) ने कहा कि हम इस खतरे से अच्छी तरह परिचित हैं। हम निश्चित रूप से राष्ट्र के सहयोग से इस युद्ध को जीतने में सफल होंगे। भारत का नाम लिए बिना खुली और स्पष्ट चेतावनी देते हुए बाजवा ने कहा कि अगर युद्ध थोपा गया तो पाकिस्तान हर आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देगा।

बाजवा (Qamar Javed Bajwa) ने कहा कि मैं अपने देश और दुनिया को संदेश देना चाहता हूं कि पाकिस्तान एक शांतिप्रिय देश है‚ लेकिन अगर हम पर युद्ध थोपा जाता है‚ तो हम हर आक्रामकता का जवाब देंगे।

पाकिस्तानी सेना प्रमुख (Qamar Javed Bajwa) ने कहा कि हम दुश्मन के नापाक इरादों को हराने के लिए हमेशा तैयार हैं। भारत पर निशाना साधते हुए‚ बाजवा ने कहा कि 1965 में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। उन्होंने भारत द्वारा 2019 बालाकोट एयर स्ट्राइक (हवाई हमला) की पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को भी याद दिलाया‚ जिसमें कहा गया कि देश की प्रतिक्रिया पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान की ओर से बालाकोट एयर स्ट्राइक को विफल करने का दावा भी किया।

बाजवा (Qamar Javed Bajwa) ने कहा कि हम पूरी दुनिया और विशेष रूप से अपने क्षेत्र में शांति चाहते हैं। अफगानिस्तान में शांति प्रयासों में पाकिस्तान की अहम भूमिका है‚ लेकिन हमारे पड़ोसी भारत ने हमेशा की तरह गैर जिम्मेदाराना रुख अपनाया है।

दोनों देशों के बीच कश्मीर के लंबे समय से चल रहे विवाद का उल्लेख करते हुए जनरल बाजवा ने कहा कि भारत ने अवैध रूप से कब्जे वाले जम्मू व कश्मीर के विशेष दर्जे को निरस्त करते हुए‚ एक बार फिर क्षेत्र में शांति के लिए खतरा पैदा कर दिया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें