आतंक के पालनहार को विकास के लिए भारत की दरकार, पाक आर्मी चीफ ने कहा, “ये अतीत को भूलने और आगे बढ़ने” का समय

जनरल बाजवा के मुताबिक, पूर्व और पश्चिम एशिया के बीच संपर्क सुनिश्चित करके ‘‘मध्य और दक्षिण एशिया की क्षमता को खोलने के लिए’’ भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का माहौल होना बहुत आवश्यक है।

General Qamar Javed Bajwa

Pak Army Chief General Qamar Javed Bajwa

पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा (General Qamar Javed Bajwa) ने बताया कि यह भारत और पाकिस्तान के लिए ‘‘अतीत को भूलने और आगे बढ़ने’’ का वक्त है। बाजवा के मुताबिक, दोनों पड़ोसी देशों के बीच शांति से मध्य और दक्षिण एशिया में विकास की संभावनाओं को ‘‘खोलने’’ में मदद मिलेगी।

सिक्किम में शहीद हुआ राजस्थान का 22 साल का जवान, अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब

जनरल बाजवा ने इस्लामाबाद सुरक्षा वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि विवादों के कारण क्षेत्रीय शांति और विकास की संभावना अनसुलझे मुद्दों के कारण हमेशा बंधक रही है। ऐसे में बाजवा का मानना है कि यह वक्त अतीत को भूलने और आगे बढ़ने का है।

गौरतलब है कि भारत ने पिछले महीने कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ आतंक, वैमनस्य और हिंसा मुक्त माहौल के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध की आकांक्षा करता है। भारत ने कहा था कि इसकी जिम्मेदारी पाक पर है कि वह आतंकवाद और शत्रुता मुक्त माहौल तैयार करे।

जनरल बाजवा (General Qamar Javed Bajwa) के मुताबिक, हमारे पड़ोसी को विशेष रूप से कश्मीर में एक अनुकूल वातावरण बनाना होगा। इनमें सबसे अहम मुद्दा कश्मीर का है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि शांतिपूर्ण तरीकों के माध्यम से कश्मीर विवाद के समाधान के बिना इस क्षेत्र में शांति की कोई भी पहल सफल नहीं हो सकती है।

जनरल बाजवा (General Qamar Javed Bajwa)  के बयान से एक दिन पहले प्रधानमंत्री इमरान खान ने इसी स्थान पर यही बयान दिया था। खान के अनुसार, उनके देश के साथ शांति रखने पर भारत को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही इससे भारत को पाकिस्तानी भू-भाग के रास्ते संसाधन बहुल मध्य एशिया में सीधे पहुंचने में मदद मिलेगी।

हालांकि खान के अनुसार, भारत को ही इसके लिए पहला कदम उठाना होगा। क्योंकि जब तक भारत ऐसा नहीं करेगा तब तक हम भी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते है।

जनरल बाजवा (General Qamar Javed Bajwa)  के मुताबिक, पूर्व और पश्चिम एशिया के बीच संपर्क सुनिश्चित करके ‘‘मध्य और दक्षिण एशिया की क्षमता को खोलने के लिए’’ भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का माहौल होना बहुत आवश्यक है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें