
AFP के मुताबिक, नाइजीरिया (Nigeria) में संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने इस बात की पुष्टि की है कि 110 लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।
नई दिल्ली: दुनियाभर में आतंकवाद एक बड़ी समस्या है। भारत भी लगातार इस समस्या से लड़ रहा है। इस बीच नाइजीरिया (Nigeria) के बोर्नो राज्य से चौंकाने वाली खबर सामने आई है।
नाइजीरिया में एक आतंकी हमले में 110 लोगों के मरने की खबर है। आतंकियों ने लोगों के सिर काटकर उनकी हत्या की है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस आतंकी हमले के पीछे बोको हराम का हाथ है।
आतंकी इतना तांडव मचाने के बाद भी नहीं रुके हैं। लोगों की हत्या करने के बाद आतंकियों ने उनकी पत्नियों और बेटियों को बंधक बना लिया है। रविवार को मृत लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।
AFP के मुताबिक, नाइजीरिया (Nigeria) में संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने इस बात की पुष्टि की है कि 110 लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं।
कोरोना वायरस: वैक्सीन की रेस में सबसे आगे हैं 3 कंपनियां, दिसंबर तक तैयार हो जाएंगे 5 करोड़ डोज
कैलन ने ये भी कहा है कि इस साल निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की यह सबसे बड़ी घटना है। कैलन ने हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
कैलन ने कहा कि हमलावर मोटरसाइकल पर हथियारों से लैस होकर आए थे। हमें शुरुआत में 43 शव मिले, लेकिन शनिवार को 70 और लोगों के शव बरामद किए गए हैं।
इस मामले में नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस हमले से पूरा देश घायल हो गया है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App