एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा और 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू का भंडाफोड़, NIA कर रही जांच

अब NIA ने खुलासा किया है कि इन नक्सलियों ने एक हफ्ते पहले भालू जंघा के जंगल में ये प्लानिंग की थी और 3 नक्सलियों ( Naxalites) की टीमों को इस काम में लगाया गया था।

Naxalites

पति राम मांझी और अनल दा की बात करें तो गिरिडीह जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से देशद्रोह का मामला चलाने के लिए अनुशंसा भेजी है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इन देशद्रोही नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ क्या एक्शन लेती है।

पारसनाथ: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान जारी है। इस बीच खबर मिली है कि NIA ने एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पति राम मांझी और 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू के कई राजों से पर्दा उठाया है।

भाकपा माओवादी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य पति राम मांझी उर्फ आनंदा ने पुलिस से अपनी जान बचाने के लिए पारसनाथ तो छोड़ दिया लेकिन उसने झारखंड के दूसरे इलाके में शरण ले ली। पति राम मांझी उर्फ आनंदा ने अपना खूनी खेल नहीं छोड़ा है बल्कि वह दूसरे उग्रवादी संगठन के सरदार रविंद्र गंझू से जा मिला और पुलिस को मारने के उद्देश्य से योजनाएं बना रहा है।

22 नवंबर 2019 को लगभग 7 बजे लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के लुकैया मोड़ पर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी गश्त पर गई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस फायरिंग में हमारे पुलिस के 4 जवान शहीद हो गए थे।

अब NIA ने खुलासा किया है कि इन नक्सलियों ने एक हफ्ते पहले भालू जंघा के जंगल में ये प्लानिंग की थी और 3 नक्सलियों की टीमों को इस काम में लगाया गया था। एनआईए ने खुलासा किया है कि इस योजना को आखिरी रूप 15 लाख के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू ने ही दिया था और इस पूरी साजिश का नेतृत्व भी उसके ही हाथ में था।

NIA ने खुलासा किया है कि पुलिस का गोला-बारूद और हथियारों को लूटने के लिए ये हमला किया गया था। नक्सली इससे खुद को मजबूत करना चाहते थे।

झारखंड: नक्सलियों पर नकेल कसने की तैयारी, 12 नक्सलियों पर चलेगा देशद्रोह का केस

बता दें कि एनआईए पतिराम मांझी और रविंद्र गंझू की संपत्ति को खंगाल रही है। इसमें एनआईए को रविंद्र गंझू की 50 लाख रुपए तक की अचल संपत्तियों का सुराग मिल चुका है। वहीं इन नक्सलियों से सांठगांठ करने वाले कई ठेकेदार भी एनआईए की रडार में हैं। एनआईए के रडार पर मृत्युंजय कुमार सिंह नाम का एक ठेकेदार भी आया है। इस शख्स का संबंध नक्सलियों से है।

एनआईए को इसमें नए सिरे से मामला चलाने को लेकर 22 जून 2020 को इजाजत मिल गई। इसके बाद एनआईए ने इस संबंध में नए सिरे से केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के मुताबिक, एनआईए ने 34 नक्सलियों और उसके सहयोगियों पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। इसमें संजीव, प्रदीप सिंह खेरवार, राजेश उराव, बिशनदयाल नगेशिया, अनिल राम, नाजिम अंसारी, शीतल मोची कुंदन खैरवार, नीरज सिंह खेरवार, छोटू खेरवार, बैजनाथ गंजू, सुनील गंजू, संजय गंझु, नरेश गंझु, राजेश गंझु, फगुना गंझु, रामजीत नगेसिया, मृत्युंजय सिंह, राधेश्याम यादव, नवीन यादव ,रविंद्र गंजू बुद्धेश्वर उरांव शामिल हैं।

वहीं अगर पति राम मांझी और अनल दा की बात करें तो गिरिडीह जिला प्रशासन ने राज्य सरकार से देशद्रोह का मामला चलाने के लिए अनुशंसा भेजी है। अब देखना होगा कि राज्य सरकार इन देशद्रोही नक्सलियों के खिलाफ क्या एक्शन लेती है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें