एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा में आतंकियों की भर्ती मामले में एक भारतीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया

आतंकी सबील (Dr Sabeel Ahmed) के खिलाफ गैर–जमानती वारंट और लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। शुरुआत में यह मामला बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज किया था और दावा किया था कि स्तंभकार प्रताप सिम्हा पर हमले की साजिश की गई थी।

Dr Sabeel Ahmed

Dr Sabeel Ahmed

भारत में आतंकी गतिविधियां चला रहे पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए लड़ाकों की भर्ती कर रहा एक भारतीय आतंकी डॉक्टर (Dr Sabeel Ahmed) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के हत्थे चढ़ गया है। जांच एजेंसी ने डॉक्टर को सऊदी अरब से यहां प्रत्यर्पित होने के बाद गिरफ्तार किया है। डॉक्टर 2007 में ग्लासगो में बम विस्फोट करने वाले व्यक्ति का भाई है और वह पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर–ए–तैयबा के लिए भारत में भर्तियां करने के आरोप में सऊदी में गिरफ्तार हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत डेथ मिस्ट्री: CBI पूछताछ में रिया दे रही हैं गोल–मोल जवाब, बौखलाहट में अधिकारियों पर चिखने लगी

सऊदी अरब के एक अस्पताल में काम कर चुका आरोपी डॉक्टर सबील अहमद (Dr Sabeel Ahmed)‚ ब्रिटेन के स्कॉटलैंड में ग्लासगो हवाईअड्डे पर 2007 में बम विस्फोट करने वाले एरोनॉटिकल इंजीनियर कफील अहमद का छोटा भाई है। आतंकी कफील का मिशन असफल हो गया और बम विस्फोट होने से दो अगस्त को उसकी मौत हो गई। 38 वर्षीय डॉक्टर सबील अहमद‚ उस समय लंदन में ही था।

सऊदी अरब से नई दिल्ली लौटते हुए एनआईए (NIA) ने आतंकी डॉक्टर सबील (Dr Sabeel Ahmed) को गिरफ्तार कर लिया। सबील 2010 में सऊदी अरब आया और वहां किंग फहाद अस्पताल में काम करने लगा। लश्कर–ए–तैयबा के लिए लोगों की भर्ती करने में कथित संलिप्पता को लेकर हिरासत में लिए जाने के बाद सबील को सऊदी से प्रत्यर्पित किया गया। इस संबंध में 2012 में बेंगलुरु में सबील सहित 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

आतंकी  सबील (Dr Sabeel Ahmed) के खिलाफ गैर–जमानती वारंट और लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। शुरुआत में यह मामला बेंगलुरु पुलिस ने दर्ज किया था और दावा किया था कि स्तंभकार प्रताप सिम्हा पर हमले की साजिश की गई थी। सिम्हा अब बीजेपी से लोकसभा सदस्य हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें