बिहार पुलिस की गिरफ्त में नक्सली, विस्फोट कर उड़ा दी थी सड़क

बिहार के गया जिले से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली का नाम प्रभु मांझी है। वह झारखंड के चंदवारा थाना क्षेत्र के भितिया का रहने वाला है।

नक्सली, नक्सल, नक्सली गिरफ्तार, गया में नक्सली गिरफ्तार, बिहार के गया में नक्सली गिरफ्तार, बिहार, गया, सिर्फ सच

बिहार में नक्सली गिरफ्तार

बिहार के गया जिले से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली का नाम प्रभु मांझी है। वह झारखंड के चंदवारा थाना क्षेत्र के भितिया का रहने वाला है। पुलिस ने 19 जून को कई नक्सली वारदातों के आरोपी नक्सली प्रभु मांझी को बिहार झारखंड के सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रभु मांझी पर गुरपा गोपी मोड़ मार्ग स्थित वृंदावन के पास विस्फोट कर सड़क उड़ाने का आरोप है। वह कई सालों से फरार चल रहा था।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि प्रभु मांझी आबातरी के आस-पास ही है। इस गुप्त सूचना के अधार पर उसे आबातरी के पास से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले, गया जिले से ही पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सली का नाम छेदी यादव है। वह गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र के गुड़रु मठिया गांव के रहने वाला है। छेदी यादव नक्सली वारदात में अभियुक्त था और वह कई दिनों से फरार चल रहा था।

गुरारू पुलिस ने 13 जून को यह गिरफ्तारी की। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए गया कोर्ट ने वारंट जारी किया था। थानाध्यक्ष मोहन कुमार सिंह के अनुसार, फतेहपुर थाना कांड संख्या 69/03 में उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए राज्य पुलिस और सुरक्षाबल मुस्तैदी से लगे हुए हैं। हर इलाके पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिन क्षेत्रों में नक्सलियों के होने की संभावना अधिक है वहां खास सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में पहली बार नक्सली मूवमेंट का किया था खुलासा, 100 साल की उम्र में हुआ निधन

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें