मदर्स डे स्पेशल: मां के कहने पर नक्सली ने किया सरेंडर, 15 साल की उम्र में नक्सली संगठन में हुआ था शामिल

छत्तीसगढ़ में एक नक्सली (Naxalite) बेटे ने मदर्स डे पर अपनी मां को जो तोहफा दिया, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Naxali Baman

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

5 साल तक नक्सली (Naxalite) रहा ये शख्स अपनी मां की वजह से मुख्यधारा में लौटा और अब DRG में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है। मामला दंतेवाड़ा जिले के गढ़मिरी गांव का है।

दंतेवाड़ा: 9 मई यानी रविवार को पूरा देश ‘मदर्स डे’ मना रहा था। ये ऐसा दिन है, जब हर बच्चा अपनी मां को स्पेशल फील करवाता है और उनका आशीर्वाद लेता है।

लेकिन छत्तीसगढ़ में एक नक्सली (Naxalite) बेटे ने मदर्स डे पर अपनी मां को जो तोहफा दिया, उसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल यहां एक बूढ़ी मां ने अपने नक्सली बेटे से अपील की थी कि वह हथियार छोड़कर वापस मुख्यधारा में लौट आए और मां की इस ममता से भरी पुकार सुनकर बेटे ने नक्सलवाद का रास्ता छोड़ दिया और वापस आ गया।

5 साल तक नक्सली (Naxalite) रहा ये शख्स अपनी मां की वजह से मुख्यधारा में लौटा और अब DRG में भर्ती होकर देश की सेवा कर रहा है।

मामला दंतेवाड़ा जिले के गढ़मिरी गांव का है। यहां मंगली नाम की महिला का बेटा बामन 15 साल की उम्र में नक्सली संगठन में शामिल हो गया था। वह कटेकल्याण एरिया कमेटी के बड़े नक्सली नेताओं के साथ काम करता था।

इस बीच बामन की मां अपने बेटे को हमेशा वापस लौटने के लिए कहती थी। इस बात का असर ये हुआ कि 15 साल की उम्र में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ बामन 20 साल की उम्र में वापस लौट आया और उसने हथियार डाल दिए।

Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 3,66,161 नए केस, दिल्ली में 273 मरीजों की मौत

बामन ने लोन वर्राटू अभियान (घर वापसी अभियान) के तहत जनवरी 2021 में सरेंडर किया। वह अपने मां-पिता का इकलौता बेटा है और उनके बुढ़ापे का सहारा है। बामन के पिता खेती करते हैं।

बामन ने खुद बताया था कि जब उसने सरेंडर किया था तो नक्सलियों ने उसके मां-पिता को धमकी दी थी कि वह मुझे मार देंगे। इसलिए वह अब तक सरेंडर करने के बाद अपने गांव नहीं गया।

बामन अब खाकी वर्दी पहनता है और DRG का जवान है। वह खुद एंटी नक्सल ऑपरेशन पर जाता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें