दो शिफ्टों में चलेगी दिल्ली मेट्रो, यात्रियों को करना होगा इन नियमों का पालन…

अनलॉक-4 (Unlock-4) के तहत देश में मेट्रो की सेवा 7 सितंबर से शुरू जाएगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देशभर में 7 सितम्बर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो (Metro) सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी।

Metro

फाइल फोटो।

भारत में मेट्रो (Metro) सेवाएं फिर से शुरू हो रही हैं। अनलॉक-4 (Unlock-4) के तहत देश में मेट्रो की सेवा 7 सितंबर से शुरू जाएगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देशभर में 7 सितम्बर से चरणबद्ध तरीके से मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। इस दौरान लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने जैसे नियमों का पालन करना होगा।

उन्होंने बताया कि 12 सितम्बर से मेट्रो का सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा। कोविड–19 कंटेनमेंट जोन में स्थित मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। मंत्रालय के अनुसार जिन स्टेशनों पर लोग शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते नहीं पाए गए‚ वहां ट्रेनें नहीं रुकेंगी। मेट्रो (Metro) में यात्रा करते समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

सुशांत सिंह राजपूत हत्या केस: CBI के सवालों का सही जवाब नहीं दे रही है चक्रवर्ती फैमिली

यात्री स्टेशनों पर भी मास्क खरीद सकते हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही सफर की इजाजत होगी। अगर किसी में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे पास के अस्पताल या कोविड केयर सेंटर में भेजा जाएगा। आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। टोकन/पेपर स्लिप टिकट का उपयोग सैनिटाइजेशन के साथ किया जाएगा।

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन स्टेशन को लेकर फैसला ले सकती है। यात्रियों को कम से कम सामान के साथ यात्रा करने की सलाह दी जाएगी। बता दें कि कोरोना के कारण दिल्ली में 22 मार्च से मेट्रो (Metro) सेवाएं बंद हैं। डीएमआरसी के प्रमुख मंगू सिंह ने कहा कि समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के बीच येलो लाइन मेट्रो 7 सितम्बर से शुरू हो जाएगी।

ये भी देखें-

जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो सेवाएं 12 सितम्बर से शुरू होंगी। पहले चरण में दिल्ली मेट्रो (Metro) दो शिफ्टों में सुबह 7 से 11 तक और दोपहर बाद 4 बजे से रात 8 बजे तक चलेंगी। दूसरे चरण में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 से रात 10 बजे तक चलेंगी। 12 सितम्बर से सामान्य संचालन शुरू हो जाएगा।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें