मणिपुर: सेना के जवानों पर घात लगाकर हमला, 3 जवान शहीद

ये घटना बुधवार रात करीब सवा एक बजे की है। हमला चंदेल में हुआ है, जिसे उग्रवादियों ने अंजाम दिया।

terrorists

सांकेतिक तस्वीर।

ये पहली बार नहीं है जब चंदेल में जवानों पर हमला किया गया हो। बीते साल नवंबर में भी चंदेल जिले में हमला हुआ था। उग्रवादियों ने असम राइफल्स के कैंप पर हमला किया था और सैन्य कैंप पर बम फेंके थे.

मणिपुर (Manipur) में सेना के जवानों पर बड़ा हमला हुआ है। ये हमला घात लगाकर किया गया है। हमले में सेना के 3 जवान शहीद हो गए हैं और 6 जवान घायल हैं।

ये घटना बुधवार रात करीब सवा एक बजे की है। हमला चंदेल में हुआ है, जिसे उग्रवादियों ने अंजाम दिया। भारतीय जवान उग्रवादियों के समूह के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे थे। जिसमें असम राइफल्स के 3 जवान शहीद हो गए। घायल जवानों को इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- राफेल विमान को भारत लाने वाले इन 5 पायलटों के बारे में कितना जानते हैं आप?

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब चंदेल में जवानों पर हमला किया गया हो। बीते साल नवंबर में भी चंदेल जिले में हमला हुआ था। उग्रवादियों ने असम राइफल्स के कैंप पर हमला किया था और सैन्य कैंप पर बम फेंके थे.

इस दौरान खूब गोलीबारी हुई थी। हालांकि इस हमले में किसी जवान के हताहत होने की खबर नहीं थी।

ये भी देखें- 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें