मंगल पाण्डेय जयंती: अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की पहली चिंगारी सुलगाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी

मंगल पांडे (Mangal Pandey) ने तत्काल अपनी छाती पर नाल रखकर गोली चला दी । वे नहीं चाहते थे कि अंग्रेज उन्हें जीवित पकड़कर उनकी दुर्गति कर दें।

Mangal Pandey

Mangal Pandey Birth Anniversary

मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वो ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे। मंगल पाण्डेय का जन्म भारत में उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा नामक गांव में 19 जुलाई 1827 को एक भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम दिवाकर पाण्डेय था। जमींदार ब्राह्मण को भूमिहार कहा जाता है। “भूमिहार ब्राह्मण” होने के बाद भी मंगल पाण्डेय सन् 1849 में 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में शामिल हो गए।

बिहार: नक्सली रेलवे को बना सकते हैं निशाना, मुजफ्फरपुर जोन के 12 जिलों में अलर्ट जारी

बैरकपुर की 19 नंबर रेजिमेंट में जब यह खबर फैली कि अंग्रेजों द्वारा गाय व सूअर की चर्बी के प्रयोग वाले कारतूस आए हैं, तो वहां असंतोष फैल गया। 31 मई, 1857 को गदर की तैयारी के लिए बैरकपुर में रेजिमेंट का मुखिया वजीर अली खां को बनाया गया था।

कारतूसों को इस्तेमाल करने से इनकार कर देने के कारण अंग्रेजों ने रेजिमेंट को नि:शस्त्र करने की योजना बनाई। इन परिस्थितियों ने मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) को गुलामी की बेडियां काटने के लिए उद्वेलित कर दिया।

29 मार्च, 1857 को बैरकपुर छावनी के अपने कमरे में बैठे मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) ने अपनी बंदूक उठाकर उसे माथे से लगाकर चुमा भारत, माता की बारमबार मनुति करते हुए बंदूक में गोली भरी, फिर परेड ग्राउंड की तरफ चल पड़े। साथियों ने रोका, मंगल पाण्डेय ने ललकारा-‘व्यर्थ प्रतीक्षा मत करो। चलो आज ही फैसला करो। आज ही फिरंगियों का सफाया करो।”

उन्होंने धर्म की सौंगध देते हुए ललकार- ” स्वतंत्रता की देवी तुम्हें पुकार रही है और कह रही है कि तुम्हें धोखेबाज व मक्कार शत्रुओं के खिलाफ फौरन आक्रमण बोल देना चाहिए। अब और रुकने की आवश्यकता नहीं है।”

अंग्रेजों के खिलाफ मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) का सिंहनाद

मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) ने सिंहनाद कर दिया, तभी वहां सार्जेंट मेजर स्यूसन आ गया। और उसने मंगल पाण्डेय की गिरफ्तारी का आदेश दिया, पर सब ने उसकी अनसुनी कर दी। इतने में मंगल पाण्डेय की बंदूक से गोली छूटी और सार्जेंट स्यूसन जमीन चाटने लगा। दूसरा अंग्रेज अफसर लेफ्टिनेंट बॉब घोड़े पर सवार होकर मंगल पाण्डेय की तरफ झपटा। मंगल ने दूसरी गोली चला दी, जो घोड़े को लगी और वह बॉब को लिये-दिए गिर पड़ा, बॉब ने पिस्टल से मंगल पाण्डेय पर फायर किया, मगर निशाना चूक गया। इतने में मंगल ने तलवार से बॉब को मौत के घाट उतार दिया। इसी समय एक अंग्रेज ने पीछे से मंगल पर हमला किया तभी एक भारतीय सिपाही ने जोर से बंदूक का कंदा उसके सिर पर दे मारा, जिससे अंग्रेज का सिर फट गया और वह धरती पर गिर पड़ा।

इतने में विद्रोह की खबर कर्नल ह्वीलर को मिली। परेड ग्राउंड में पहुंचकर उसने भारतीय सैनिकों को आज्ञा दी–पाण्डेय को गिरफ्तार करो। जवाब में सिपाहियों के बीच से सिंहनाद हुआ-“खबरदार, कोई मंगल पांडे को हाथ न लगाए। हम उनका बाल भी बांका न होने देंगे।”

कर्नल ह्वीलर ने अंग्रेजों की लाशें देखीं, मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) का रक्त से सना शरीर देखा, विद्रोह के मुहाने पर खडी फौज को देखा और कुछ सोचता हआ लौट गया। उसने जनरल हियर्से को खबर की। अंग्रेज सेना के साथ हियर्स परेड ग्राउंड में आ धमका। मंगल पाण्डेय ने अंग्रेज सेना को आते देखकर गर्जंना की- भाइयो, बगावत करो, बगावत करो। अब देर करना उचित नहीं। देश को तुम्हारा बलिदान चाहिए।” पर भारतीय सिपाही 31 मई को तय तारीख और क्रांतिकारी आंदोलन के अनुशासन के कारण शांत रहे।

मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) ने तत्काल अपनी छाती पर नाल रखकर गोली चला दी। वे नहीं चाहते थे कि अंग्रेज उन्हें जीवित पकड़कर उनकी दुर्गति कर दें, पर भाग्य से वे मरे नहीं। अंग्रेजों ने फौजी अस्पताल में उनका इलाज करवाया। ठीक होने पर उन पर फौजी अनुशासन भंग करने और हत्या का मुकदमा चला।

मंगल पाण्डेय (Mangal Pandey) ने कहा, “जिन अंग्रेजों पर मैंने गोली चलाई, उनसे मेरा कोई झगड़ा नहीं था । झगड़ा व्यक्तियों का नहीं, दो देशों का है। हम नहीं चाहते कि दूसरों के गुलाम बनकर रहें। फिरंगियों को हम अपने देश से निकाल देना चाहते हैं।” अदालत ने मंगल पाण्डेय को सजा-ए-मौत सुनाई। 8 अप्रैल, 1857 को मंगल पाण्डेय को फांसी दे दी गई। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें