दिग्गज क्रिकेटर धोनी के माता-पिता आए कोरोना की चपेट में, रांची के अस्पताल में भर्ती

दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना (Coronavirus) संक्रमित हो गए हैं।

Mahendra Singh Dhoni

File Photo

धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना (Coronavirus) संक्रमित हो गए हैं। कोविड-19 (Covid-19) पॉजिटिव होने के बाद दोनों को रांची के बरियातू रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पिता पान सिंह धोनी और माता देवकी देवी कोरोना (Coronavirus) संक्रमित हो गए हैं। कोविड-19 (Covid-19) पॉजिटिव होने के बाद दोनों को रांची के बरियातू रोड स्थित पल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, दोनों की स्थिति अभी ठीक है। उनका ऑक्सीजन लेवल भी अभी सामान्य है।

Coronavirus: भारत में कोरोना के मामलों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, देखें बीते 24 घंटों का आंकड़ा

जानकारी के अनुसार, सीटी स्कैन कराया गया है, जिससे मालूम चलता है कि अभी संक्रमण फेफड़ों तक नहीं पहुंचा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि अगले कुछ दिनों में दोनों स्वस्थ हो जाएंगे और संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।

ये भी देखें-

बता दें कि देश भर में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। आज रिकॉर्ड 2,95,041 लोग संक्रमित पाए गए। यह पिछले साल कोरोना की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिले मरीजों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। वहीं, इन 24 घंटों में संक्रमण से 2023 लोगों ने दम तोड़ दिया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें