
Mahavir Jayanti 2021: जैन धर्म में इस दिन को धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है। इस दिन जैन संप्रदाय के लोग भगवान महावीर की मूर्ति का एक जुलूस निकालते हैं और धार्मिक गीत गाते हैं। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से त्यौहार पर फर्क पड़ा है।
नई दिल्ली: आज यानी 25 अप्रैल का दिन जैन धर्म के लिए बेहद अहम दिन है। आज महावीर जयंती (Mahavir Jayanti 2021) है और इस दिन भगवान महावीर का जन्म उत्सव मनाया जाता है।
भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर थे। ग्रेगोरियन कैलेंडर के मुताबिक, उनकी जयंती मार्च या अप्रैल के महीने में मनाई जाती है। इस साल ये 25 अप्रैल 2021 को मनाई जा रही है।
छत्तीसगढ़: सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 नक्सली गिरफ्तार
जैन धर्म में इस दिन को धूमधाम से मनाने की परंपरा रही है। इस दिन जैन संप्रदाय के लोग भगवान महावीर की मूर्ति का एक जुलूस निकालते हैं और धार्मिक गीत गाते हैं। हालांकि इस बार कोरोना की वजह से त्यौहार पर फर्क पड़ा है।
कौन थे महावीर स्वामी
भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। उनका जन्म 6वीं शताब्दी ईसा पूर्व बिहार में हुआ था। वह चैत्र मास में चंद्रमा के उज्ज्वल आधे दिन के 13वें दिन एक समृद्ध परिवार में पैदा हुए थे।
वर्धमान का मन ध्यान में बचपन से ही रमता था। इसलिए उन्होंने घर छोड़कर पूरी तरह से आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया था।
उन्होंने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के संस्कार दिए। उनके संस्कारों की वजह से ही दुनियाभर में लोग उनकी पूजा करते हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App