
जिले में हेद्री उपमंडल क्षेत्र के एओपी गट्टा इलाके में एंटी नक्सल अभियान के दौरान नक्सली (Naxalite) को पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सली का नाम अजय हिचामी है।
महाराष्ट्र (Maharashtra) के गढ़चिरौली (Gadchiroli) जिले में पुलिस ने एक इनामी हार्डकोर नक्सली (Naxalite) को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 11 अक्टूबर को हुई। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
एक अधिकारी के अनुसार, जिले में हेद्री उपमंडल क्षेत्र के एओपी गट्टा इलाके में एंटी नक्सल अभियान के दौरान नक्सली (Naxalite) को पकड़ा गया। गिरफ्तार नक्सली का नाम अजय हिचामी है। अजय प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के ‘एक्शन टीम सदस्य’ है।
बिहार: जहानाबाद से पुलिस ने नक्सली को गिरफ्तार किया, लंबे समय से था फरार
वह एटापल्ली तहसील के जारेवाडा का रहने वाला है। नक्सली अजय साल 2019 में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के गट्टा एलओएस से जुड़ा था।
ये भी देखें-
इसी साल 18 सितंबर को हुई सोमाजी काहितूर सामडेक की हत्या में यह नक्सली शामिल था। साल 2019 से अब तक उसके खिलाफ 3 हत्या, 5 मुठभेड़, 1 लूटपाट जैसे 9 गंभीर मामले दर्ज हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App