
Naxali Magaru Kataku Madav
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की पुलिस ने जंगली क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली की पहचान मगरू कटाकु मडवी (Naxali Magaru Kataku Madavi) के रूप में हुई है और उसके सिर पर प्रशासन ने दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
बिहार: STF और पुलिस की कार्रवाई में मिली कामयाबी, मुंगेर से नक्सली गिरफ्तार
जिला पुलिस अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली मगरू कटाकु मडवी (Naxali Magaru Kataku Madavi) पर्मिली एलओएस समूह की एक्शन टीम का सदस्य है और दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (डीएकेएमएस) का प्रमुख नेता है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नक्सली मगरू (Naxali Magaru) को गढ़चिरौली पुलिस ने मंगलवार तड़के सुबह अहेरी उपमंडल के पर्मिली के जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नक्सली मगरू (Naxali Magaru) पर निर्दोष लोगों की हत्या और जिले के कई पुलिस चौकियों पर हमले में शामिल होने का आरोप है। वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी के अनुसार, नक्सली मगरू कुछ महीने पहले गढ़चिरौली जिले के बर्गी में सशस्त्र पुलिस चौकी पर हमले और उप-सरपंच रामा तलंदी की हत्या में भी शामिल था। नक्सली मगरू के खिलाफ कई पुलिस थानों में हत्या के तीन मामले और एक मुठभेड़ में शामिल होने का मामला दर्ज है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App