महाराष्ट्र: गढ़चिरौली से इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार, कई संगीन वारदातों को दे चुकी है अंजाम

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके से गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) पुलिस को दो लाख की इनामी नक्सली (Naxali) पार्वती (24 साल) उर्फ सुशीला शंकर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

Naxali

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) पुलिस को दो लाख की इनामी नक्सली (Naxali) पार्वती (24 साल) उर्फ सुशीला शंकर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके से गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) पुलिस को दो लाख की इनामी नक्सली (Naxali) पार्वती (24 साल) उर्फ सुशीला शंकर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पार्वती तीन साल से भामगढ़ एरिया कमेटी में सदस्य बनकर काम कर रही थी।

Naxali
सांकेतिक तस्वीर।

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाके से गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) पुलिस को दो लाख की इनामी नक्सली (Naxali) पार्वती (24) उर्फ सुशीला शंकर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पार्वती तीन साल से भामगढ़ एरिया कमेटी में सदस्य बनकर काम कर रही थी। 7 दिसंबर को गढ़चिरौली पुलिस ने इस महिला नक्सली (Naxali) को भामगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि महिला नक्सली कई संगीन नक्सली (Naxali) वारदातों में शामिल रही है। गढ़चिरौली (महाराष्ट्र) पुलिस ने नक्सली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था।

जिसके बाद न्यायालय ने नक्सली (Naxali) को 7 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। नक्सलियों के खिलाफ पुलिस बल का अभियान तेज है। आए दिन नक्सलियों की गिरफ्तारी और सरेंडर हो रहे हैं। साथ ही पुलिस पूरी तरह सतर्क है। नक्सलियों की किसी भी नापाक साजिश को पुलिस नाकाम कर दे रही है। इससे पहले गढ़चिरौली में ही सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों (Naxals) की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया था। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बिछाई लैंडमाइन को बरामद कर लिया।

बाद में उसे सुनियोजित तरीके से विस्फोट कर बर्बाद किया गया। दरअसल, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि नक्सलियों (Naxals) ने हमले के लिए जंगल के इलाके में लैंड माइन और IED लगाई है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने इस माइन को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। जवानों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

पढ़ें: दिखी लोकतंत्र की असली ताकत! पूर्व नक्सली कुंदन पाहन का पूरा परिवार पहुंचा वोट देने

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें