महाराष्ट्र: गढ़चिरौली में मारे गए पांचों नक्सलियों की हुई पहचान, 43 लाख का था इनाम

मारे गए 5 नक्सलियों में 2 महिला थीं और पांचों नक्सलियों पर कुल मिलाकर 43 लाख रुपए का इनाम था। इन नक्सलियों में रूसी राव उर्फ पवन उर्फ भास्कर मिचामी भी था।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

गढ़चिरौली के मालेवाडा कुरखेडा थाना क्षेत्र के खोब्रामेड़ा के जंगल में ये मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों और नक्सलियों (Naxalites) के बीच करीब 70 मिनट तक फायरिंग हुई थी।

गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सोमवार को नक्सलियों (Naxalites) और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए थे। अब इन पांचों नक्सलियों की शिनाख्त हो गई है।

इन मारे गए 5 नक्सलियों में 2 महिला थीं और पांचों नक्सलियों पर कुल मिलाकर 43 लाख रुपए का इनाम था। इन नक्सलियों में रूसी राव उर्फ पवन उर्फ भास्कर मिचामी भी था, उस पर 25 लाख का इनाम था। ये नक्सली डीकेएसजेडसी का सदस्य था।

चीन के इशारे पर पीओके में सड़कों का जाल बिछा रहा है पाकिस्तान, युद्ध को लेकर भारत के खिलाफ अभी से बना रहा ये रणनीति

इसके अलावा मृत नक्सलियों (Naxalites) में राजू उर्फ बुद्धेसिंह नेताम था, वह तिपागढ़ एलओएस का डिप्टी कमांडर था। उस पर 10 लाख का इनाम था।

अमर मुया कुंजाम, सुकमा जगरगुंडा एलओएस में था। उस पर 2 लाख का इनाम था। मारी गई महिला नक्सली सुजाता उर्फ कमला उर्फ पुनिता गावड़े पर 4 लाख का इनाम था। उस पर 31 मामले दर्ज थे। इसके अलावा महिला नक्सली अस्मिता उर्फ सुखलु, टिपागढ़ एलओएस की सदस्य थी। उस पर 11 मामले दर्ज थे और 2 लाख का इनाम था।

बता दें कि गढ़चिरौली के मालेवाडा कुरखेडा थाना क्षेत्र के खोब्रामेड़ा के जंगल में ये मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच करीब 70 मिनट तक फायरिंग हुई थी। नक्सलियों ने जब देखा कि जवान उन पर भारी पड़ रहे हैं तो वे जंगल में भाग गए थे। पुलिस ने नक्सलियों के शवों के साथ भारी मात्रा में नक्सली सामान और हथियार बरामद किए थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें