महाराष्ट्र: गडचिरौली में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 5 नक्सलियों को मार गिराया

जंगलों में छानबीन कर रहे सी-60 के जवानों पर 60-70 की संख्या में मौजूद नक्सलियों (Naxalites) ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले के जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

Naxalites

महाराष्ट्र के गडचिरौली में होली के पावन पर्व पर नक्सलियों (Naxalites) के खूनी खेल को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है। एंटी-नक्सल अभियान के तहत जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने पांच नक्सलियों को मार गिराया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार, ‘गडचिरौली के खोबरामेंडा जंगली इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान पांच नक्सली मारे गए हैं। इस घटना के बाद नक्सल-विरोधी अभियान अब भी जारी है।

NIA ने किया खुलासा: आतंकियों के साथ महबूबा मुफ्ती की पार्टी की साठगांठ, घाटी में टेरर फंडिंग का आरोपी है पीडीपी का ये नेता

गडचिरौली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में नक्सली ‘नक्सल सप्ताह’ मनाने के लिये एकत्रित होने वाले हैं। इसी सूचना के तहत सुरक्षाबलों के सी-60 कमांडो ने हेतलकासा जंगली इलाके में नक्सल-विरोधी अभियान चलाया था।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, जंगलों में छानबीन कर रहे सी-60 के जवानों पर 60-70 की संख्या में मौजूद नक्सलियों (Naxalites) ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले के जवाब में जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों और से करीब एक घंटे तक भारी गोलीबारी हुई। इस दौरान नक्सली अपना सामान छोड़कर फरार हो गये। इस घटनास्थल की छानबीन के दौरान 5 नक्सलियों (Naxalites) का शव और भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया।

इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि शनिवार को जिला पुलिस ने एक राइफल और तीन प्रेशर कुकर बम जब्त किए थे, जिनका इस्तेमाल नक्सली कथित रूप से सुरक्षाबलों पर हमला करने की प्लानिंग के कर रहे थे।

 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें