महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में 10320 नए केस

मुंबई में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 265 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 14994 हो गई है।

Covid-19, coronavirus

महाराष्ट्र में Covid-19 से मरने वालों की संख्या 15 हजार हुई। फोटो- सांकेतिक

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण (Covid-19) के मामले थम नहीं रहे। पिछले 24 घंटों में 10320 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना (Covid-19) मरीजों की संख्या बढ़कर कुल 422118 हो गई है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना (Corona- Pandemic) मरीजों की संख्या पुणे, ठाणे, मुंबई और पालघर में है। महाराष्ट्र की स्थिति आए दिन बिगड़ती ही जा रही है। उधर मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में भी कोरोना (Covid-19) संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इज़ाफ़ा हो रहा है। राज्य में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 150662 के पार पहुंच गई है।

एशिया (Asia) की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद इलाके में कोरोना (Covid-19) संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2556 हो गई है। मुंबई में कोरोना (Covid-19) से पिछले 24 घंटे में 265 लोगों की जान जा चुकी है। जिसके बाद कोरोना (Covid-19) संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 14994 हो गई है। जबकि 256158 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार क्षेत्र में कोरोना संक्रमित (Corona- Pandemic) मरीजों की संख्या 77 हो गई है। वहीं, 2228 कोरोना संक्रमित (Covid-19) मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निकाय ने कोरोना से हो रही मौतों का आंकड़ा देना बंद कर दिया है।

ये भी पढ़ें- अयोध्या को Lock करने की तैयारी, राम मंदिर भूमि पूजन से पहले सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एंट्री पर पाबंदी

मुंबई में कोरोना महामारी (Corona- Pandemic) से बड़ी फ़िल्मी हस्तियां भी परेशान हैं। हाल ही में सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन समेत उनके बेटे, बहु और पोती कोरोना पाज़िटिव पाए गए थे। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन का इलाज़ मुंबई के नानावटी अस्पताल में चल रहा है। जबकि बहु ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ये भी पढ़ें- भारत के बाद अमेरिका ने भी दिया चीन को झटका, Tik Tok को करेगा बैन

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें