मध्य प्रदेश: लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 28 लाख रुपये की दो इनामी महिला नक्सली ढेर

तीन राज्यों ने इन दोनों महिला नक्सलियों (Naxali) पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिनकी पहचान सावित्री उर्फ आयते (24), शोभापति उमेश गावड़े  (30) के रूप में हुई है।

Naxali

Police-Naxali Encounter in Balaghat

देश भर में लाल आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों के अभियान ने नक्सली संगठनों की कमर तोड़ दी है। जिससे उबरने के लिए जंगलों में नक्सली लगातार अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनकी इस कोशिश पर एक बार फिर सुरक्षाबलों ने बड़ा प्रहार किया है। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाना इलाके के बोरवन के जंगलों में सुरक्षाबलों ने दो महिला नक्सलियों (Naxali) को मुठभेड़ में मार गिराया है। तीन राज्यों ने इन दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिनकी पहचान सावित्री उर्फ आयते (24), शोभापति उमेश गावड़े  (30) के रूप में हुई है।

Jharkhand: सिमडेगा में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, PLFI के 3 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार , पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल मे कुछ नक्सलियों (Naxali) की हलचल देखी गई है। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले नक्सलियों के सामने सरेंडर का ऑफर दिया, लेकिन अचानक सुरक्षाबलों को पहुंचा देख नक्सलियों ने उनपर हमला बोल दिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और 2 महिला नक्सली (Naxali) को मार गिराया। जिनकी पहचान सावित्री और शोभापति के तौर पर हुई और दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम रखा गया था।

वहीं सुरक्षाबलों को नक्सली सावित्री के शव के पास से एक एंसास रायफल बरामद की है। जो मूलरूप से छत्तीसगढ़ के बीजापुर के गांगलूर इलाके की रहने वाली है। सावित्री 2009 से मलाजखंड दलम में एरिया कमेटी सदस्य के तौर में सक्रिय थी। दूसरी महिला नक्सली शोभापति 2005 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय है और गढ़ चिरौली की रहने वाली है। शोभापति मौजूदा समय में मलाजखंड दलम में एरिया कमेटी सदस्य के रूप में एक्टिव थी। इससे पहले शोभापति दर्रेकसा दलम की सदस्य रही चुकी है। पुलिस ने शोभापति के शव के पास से एक 12 बोर की बंदूक बरामद की है। दोनों महिला नक्सलियों (Naxali) के पास से पुलिस ने नक्सली साहित्य के साथ-साथ खाने की सामग्री और दैनिक जरूरतों का सामान भी बरामद किया है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें