मध्य प्रदेश: पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से आधे घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग

मुठभेड़ के दौरान नक्सली (Naxalites) खुद का पक्ष कमजोर पड़ते देख भाग खड़े हुए। उन्हें रात के अंधेरे का भी फायदा मिला। सर्च के दौरान अन्य सामान बरामद हुआ है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि ये घटना रात साढ़े 10 बजे की है। हमें सूचना मिली थी कि नक्सली (Naxalites) बहरमुंडा गांव से गुजरने वाले हैं। ऐसे में हमारे जवान पहले से ही घात लगाकर बैठे थे।

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नक्सली (Naxalites) गतिविधियों की खबर सामने आई है। ऐसे में पुलिस काफी सतर्क हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात मवई थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है।

मुठभेड़ के दौरान नक्सली (Naxalites) खुद का पक्ष कमजोर पड़ते देख भाग खड़े हुए। उन्हें रात के अंधेरे का भी फायदा मिला। सर्च के दौरान पुलिस को नक्सली साहित्य और अन्य सामान बरामद हुआ है।

भारत-चीन सीमा विवाद: मौजूदा गतिरोध पर भारतीय विदेश मंत्री ने दी प्रतिक्रिया, ‘लद्दाख की घटनाओं ने दोनों देशों के रिश्ते को प्रभावित किया’

एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि ये घटना रात साढ़े 10 बजे की है। हमें सूचना मिली थी कि नक्सली बहरमुंडा गांव से गुजरने वाले हैं। ऐसे में हमारे जवान पहले से ही घात लगाकर बैठे थे।

रात साढ़े 10 बजे के करीब हमें नक्सलियों की हलचल दिखी और फिर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। नक्सली रात का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें