Lok Sabha Elections 2019: तीसरे चरण के लिए मतदान, जानिए कहां हुई कितनी वोटिंग

तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र और कनार्टक की 14-14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5, असम की 4, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है। कहां कितना मतदान हुआ, अब तक का अपडेट।

Elections, Lok Sabha Elections 2019, latest Election news, Lok Sabha Election Dates, India General Election 2019 Schedule, India General Elections 2019 news, Election News, Election opinion polls, lok sabha election polling dates, Lok Sabha Election Schedule, Lok Sabha Election news, 2019 general elections, lok sabha, lok sabha election 2019, lok sabha election 2019 date, lok sabha election schedule 2019, general election 2019, BJP, Congress, Samajwadi Party, Narendra Modi, Rahul Gandhi, Priyanka Vadra Gandhi, sirf sach, sirfsach.in

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। यह 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव का सबसे बड़ा चरण है। 15 राज्यों की 117 सीटों पर सुबह 7 बजे ही मतदान शुरू हो गया था। इस चरण में 1630 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। इसके साथ ही, ओडिशा में विधानसभा की 42 सीटों पर भी मतदान चल रहा है।तीसरे चरण में पहले 14 राज्यों की 115 लोकसभा सीटों पर मतदान होना था।

लेकिन त्रिपुरा की त्रिपुरा पूर्वी सीट पर भी इसी दिन मतदान होगा। दूसरे चरण में इस लोकसभा सीट पर चुनाव आयोग ने मतदान टाल दिया था। तीसरे चरण में गुजरात की सभी 26, केरल की सभी 20, महाराष्ट्र और कनार्टक की 14-14, उत्तर प्रदेश की 10, छत्तीसगढ़ की 7, ओडिशा की 6, पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5, असम की 4, गोवा की 2, जम्मू-कश्मीर की 1, दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव की 1-1 सीट पर मतदान हो रहा है।

तीसरे चरण में कई बड़े नेता चुनावी समर में हैं। इनमें गुजरात के गांधीनगर से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केरल के वायनाड से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं,  गुलबर्गा से कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस, उत्तर कन्नड से केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, बिजापुर से केंद्रीय मंत्री रमेश जिगजिगानी, येदियुरप्पा के बेटे बी वाई राघवेंद्र बीजेपी उम्मीदवार हैं। बीजू जनता दल के बी महताब, पिनाकी मिश्रा, अरुप पटनायक, बीजेपी के संबित पात्रा, प्रकाश चंद्र मिश्रा और अपराजिता सारंगी की किस्मत का फैसला भी इस चरण में होगा। देखें अब तक कहां कितना रहा मतदान प्रतिशत।

सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत-

उत्तर प्रदेश- 10.24%

असम- 12.36%

बिहार- 12.60%

गोवा- 2.29%

गुजरात- 1.35%

जम्मू-कश्मीर- 0.00%

कर्नाटक- 1.75%

केरला- 2.48%

महाराष्ट्र- 0.99%

ओडिशा- 1.32%

त्रिपुरा- 1.56%

उत्तर प्रदेश- 10.24%

पश्चिम बंगाल- 10.97%

छत्तीसगढ़- 2.24%

दादरा और नगर हवेली- 0.00%

दमन और दीव- 5.83%

सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत-

असम-12.36%

बिहार- 12.64%

गोवा- 12.50%

गुजरात- 10.30%

जम्मू कशमीर- 1.59%

कर्नाटक-  7.49%

केरल- 11.57%

महाराष्ट्र- 7.02%

उडीसा-7.15%

त्रिपुरा- 13.15%

यूपी- 10.36%

पश्चिम बंगाल- 16.85%

छतीसगढ़- 12.58%

11 बजे तक मतदान प्रतिशत-

पश्चिम बंगाल मे- 35%

महाराष्ट्र में- 21%

वहीं, छत्तीसगढ़ में 11:30 बजे तक 27.29% वोटिंग हुई और बिहार में 12 बजे तक 26.19% वोटिंग हुई

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत-

उत्तर प्रदेश- 29.76%

गोवा- 45.72%

असम- 46.61%

बिहार- 37.05%

जम्मू-कश्मीर- 9.63%

कर्नाटक- 36.74 %

छत्तीसगढ़- 42.97%

दादरा और नगर हवेली- 37.20%

दमन और दीव- 42.99%

गुजरात- 39.36%

केरल- 39.60%

महाराष्ट्र- 31.99%

ओडिशा- 32.82%

त्रिपुरा- 44.64%

पश्चिम बंगाल- 52.37%

दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत-

असम- 62.13%

बिहार- 46.94%

छत्तीसगढ़- 55.29%

दादरा और नगर हवेली- 56.81%

दमन और दीव- 54.84%

गोवा- 58.39%

गुजरात- 50.37%

जम्मू-कश्मीर- 10.64%

कर्नाटक- 49.96%

केरल- 54.91%

महाराष्ट्र- 44.80%

ओडिशा- 46.29%

त्रिपुरा- 60.84%

उत्तर प्रदेश- 46.99%

पश्चिम बंगाल- 67.52%

शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत-

असम- 74.05%

बिहार- 54.95%

छत्तीसगढ़- 64.03%

दादरा और नगर हवेली- 71.43%

दमन और दीव- 65.34%

गोवा- 70.96%

गुजरात- 58.81%

जम्मू-कश्मीर- 12.46%

कर्नाटक- 60.87%

केरल- 68.62%

महाराष्ट्र- 55.05%

ओडिशा-57.84%

त्रिपुरा-71.13%

उत्तर प्रदेश- 56.36%

पश्चिम बंगाल-78.94%

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 117 सीटों पर मतदान जारी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें