आज अमेरिका को मिलेगा उसका 46वां राष्ट्रपति, भारी सुरक्षा के बीच जो बाइडन का होगा शपथ ग्रहण

अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स 12 बजते (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे)  ही कैपिटल के वेस्ट फ्रंट में जो बाइडन (Joe Biden) को पद की शपथ दिलाएंगे

Joe Biden

Joe Biden Inauguration Today in Capital Hills

आज अमेरिका को उसका 46वां राष्ट्रपति मिल जायेगा। हाल हीं में हुये अमेरिकी चुनाव में जो बाइडन (Joe Biden) ने डोनाल्ड ट्रंप को हराकर व्हाइट हाउस में जाने का अपना रास्ता साफ कर लिया था। जो बाइडन के साथ भारतीय मूल की अमेरिकी कमला हैरिस भी उपराषट्रपति पद की शपथ लेंगी।

आज से भारत-फ्रांस के फाइटर जेट के बीच होगा रोमांचल मुकाबला, पाकिस्तान सीमा के करीब आसमान में गरजेगा राफेल

हाल ही में पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप समर्थकों द्वारा कैपिटल हिल पर हुए हमले के बाद आज के इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं के बीच बाइडन (Joe Biden) और हैरिस शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति बाइडन (Joe Biden) (78) अपने परिवार की 127 वर्ष पुरानी बाइबिल के साथ शपथ लेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी जिल बाइडन अपने हाथों में बाइबिल लिए खड़ी रहेंगी। अपने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद बाइडन राष्ट्रपति के तौर पर देश के नाम अपना पहला संबोधन देंगे। ऐतिहासिक भाषण भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक विनय रेड्डी तैयार कर रहे हैं, जो एकता और सौहार्द पर आधारित होगा।

अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स 12 बजते (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे)  ही कैपिटल के वेस्ट फ्रंट में जो बाइडन (Joe Biden) को पद की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण का ये पारंपरिक स्थान है जहां नेशनल गार्ड्स के 25 हजार से अधिक जवान सुरक्षा में तैनात हैं। डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए इस स्थान को किले में तब्दील कर दिया गया है।

वहीं हैरिस पहली महिला, पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई अमेरिकी उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रचेंगी। उन्हें सुप्रीम कोर्ट की पहली लैटिन सदस्य न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर पद की शपथ दिलाएंगी। हैरिस दो बाइबिल को लेकर शपथ लेंगी जिसमें एक निकट पारिवारिक मित्र रेगिना शेल्टन की होगी और दूसरी देश के पहले अफ्रीका मूल के अमेरिकी सुप्रीट कोर्ट के न्यायाधीश थुरगूड मार्शल की होगी।

इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण ABC, CBS, CNN, NBC, MSNBC, PBS समेत अमेरिका के सभी प्रमुख चैनलों पर होगा। साथ ही इस वेबसाइट के यूआरएल (https://bideninaugural.org/watch/) पर जाकर भी आप इसे लाइव देख सकते हैं या फिर अमेजन प्राइम पर भी ये शपथ ग्रहण समारोह लाइव देखा जा सकता है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें