झारखंड: पूर्वी सिंहभूम के सीमाई इलाके हैं नक्सलियों के सेफ जोन, ऐसे बच निकलते हैं नक्सली

झारखंड (Jharkhand) के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला और दलमा पहाड़ इलाके क्षेत्र में सक्रिय नक्सली (Naxalites) असीम मंडल, रामदास मार्डी उर्फ सचिन समेत अन्य नक्सली दस्तों को घेरने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है।

Naxalites

फाइल फोटो

जिले की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि पुलिस, नक्सलियों (Naxalites) को जब घेरने के लिए अभियान चलाती है तो नक्सली दूसरे राज्य की सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं।

झारखंड (Jharkhand) के पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला और दलमा पहाड़ इलाके क्षेत्र में सक्रिय नक्सली (Naxalites) असीम मंडल, रामदास मार्डी उर्फ सचिन समेत अन्य नक्सली दस्तों को घेरने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है। इसको लेकर पश्चिम बंगाल की पुलिस के साथ जिला पुलिस की बैठक हो रही है और नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए रणनीति बनाई जा रही है।

दरअसल, कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिले पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले की भौगोलिक संरचना ऐसी है कि पुलिस, नक्सलियों (Naxalites) को जब घेरने के लिए अभियान चलाती है तो नक्सली दूसरे राज्य की सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं। सिंहभूम का इलाका ओडिशा से, सरायकेला का खूंटी इलाके से और पूर्वी सिंहभूम का क्षेत्र बंगाल और ओडिशा से जुड़ता है।

Covid-19 राहत फंड जुटाने के लिए एक साथ आएंगे बॉलीवुड स्टार्स, स्वतंत्रता दिवस पर होगा प्रोग्राम

यही कारण है कि पुलिस को सुदूर ग्रामीण इलाके और पहाड़ी क्षेत्र में अभियान चलाने में परेशानी होती है। दलमा पहाड़ी इलाका पश्चिम बंगाल की सीमा से सटता है। वहीं, सरायकेला-खरसावां जिले की सीमा से भी इसकी सीमा जुड़ती है। इसी तरह सरायकेला खरसावां जिले में महराजा प्रमाणिक का दस्ता सक्रिय है। प्रमाणिक दस्ता ने तिरुलडीह समेत कई इलाके में नक्सली हिंसा को अंजाम दिया है।

ये भी देखें-

पुलिस को नुकसान पहुंचाया है। सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस कार्रवाई करती है तो दस्ता पूर्वी सिंहभूम जिले की ओर या पश्चिम सिंहभूम जिले की ओर जंगल में प्रवेश कर जाता है। दलमा में जमशेदपुर पुलिस की ओर से कार्रवाई होती है तो नक्सली (Naxalites) पश्चिम बंगाल सीमा की ओर घुस जाते हैं। हालांकि, पुलिस और सुरक्षाबल नक्सलियों को हर ओर से घेरने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें