झारखंड: पलामू में पुलिस ने JJMP के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया, कई मामलों में हैं वांछित

नक्सलियों के पास से पुलिस ने कोई हथियार व आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं की। लेकिन ये पिछले कई आपराधिक कांडों में वांछित हैं।

Naxalites

Pic Credit: @ETVBHARAT

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने 7 नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। ये सभी नक्सली प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के सक्रिय सदस्य हैं। इन गिरफ्तारियों में दस्ते का खूंखार कमांडर और प्रमुख का भाई भी शामिल है।

जम्मू कश्मीर: पुंछ में जवानों ने खूंखार पाक आतंकी अबू जरार को मार गिराया, सुरक्षाबलों पर हमले का आरोपी

लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी आलोक कुमार तुती के अनुसार, खुफिया सूत्रों से सूचना मिली थी कि पनकी थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में कुछ नक्सली देखे गये हैं। इस सूचना के आलोक में पुलिस टीम गठित कर चिन्हित स्थल की छानबीन के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान जवानों ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया।

हालांकि इन नक्सलियों के पास से पुलिस ने कोई हथियार व आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं की। लेकिन ये पिछले कई आपराधिक कांडों में वांछित हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम  चंद्रदेव कुमार सिंह बुधराम सिंह, अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, प्रवीण लोहरा, सद्दाम अंसारी और विजय कुमार सिंह है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर सातों नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन शुरू कर दी है। 

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें