झारखंड: गिरिडीह में स्कूल संचालक गिरफ्तार, अवैध हथियार रखने का है आरोप

पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में स्कूल संचालक आरिफ हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। आरिफ हुसैन को मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

Arif Hussain

पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में स्कूल संचालक आरिफ हुसैन (Arif Hussain) को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पूछताछ में आरिफ हुसैन ने भी कबूला है कि उसने सिक्सर को कहीं से मंगाया था। इसके आगे की जानकारी आरिफ हुसैन ने फिलहाल नहीं दी है।

गिरिडीहः अवैध हथियार रखने के आरोप में चैताडीह स्थित मिल्लत एकेडमी स्कूल संचालक आरिफ हुसैन (Arif Hussain) को गिरिडीह के पचंबा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरिफ हुसैन के पास से एक सिक्सर के साथ 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

दरअसल, सोमवार देर रात पचंबा पुलिस को खुफिया सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार के साथ पचंबा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सुधीर कुमार ने जवानों के साथ चैताडीह स्थित मिल्लत एकेडमी स्कूल में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान स्कूल के एक बंद गोदाम से कागज में बंधे सिक्सर के साथ जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, चैताडीह का यह स्कूल भी कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान बंद था।

लाल किले पर प्रदर्शनकारियों ने नहीं फहराया था ‘खालिस्तानी’ झंडा, जानें सच्चाई

स्कूल की तमाम गतिविधियां भी ठप पड़ी हुई थीं। वैसे छापेमारी के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई, जिसमें पुलिस को कुछ दिनों से मिल्लत एकेडमी स्कूल में कुछ आपत्तिजनक गतिविधि चलने की बात पता चली।

जिस वक्त पुलिस की छापेमारी हुई, उस समय स्कूल का गेट बंद पड़ा था। इस दौरान पुलिस ने स्कूल संचालक को फोन कर बुलाया और स्कूल खुलवाने के साथ छापेमारी की। इस दौरान स्कूल के भीतर से अवैध हथियार बरामद किए गए।

लिहाजा, पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आरोप में स्कूल संचालक आरिफ हुसैन (Arif Hussain) को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, पूछताछ में आरिफ हुसैन ने भी कबूला है कि उसने सिक्सर को कहीं से मंगाया था। इसके आगे की जानकारी आरिफ हुसैन ने फिलहाल नहीं दी है।

आरिफ हुसैन को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब भी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें