झारखंड: रविंद्र गंझू के दस्ते को मिला तगड़ा झटका, भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

बुद्धेश्वर उरांव, नक्सली (Naxalites) और रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का मुख्य सदस्य था। वह कई जिलों में नक्सली वारदातों को अंजाम दे चुका था।

Naxalites

प्रतीकात्मक तस्वीर

बुद्धेश्वर उरांव, 15 लाख के इनामी नक्सली (Naxalites) और रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का मुख्य सदस्य था। बुद्धेश्वर उरांव कई जिलों में नक्सली वारदातों को अंजाम दे चुका था।

लोहरदगा: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। ताजा मामला ये है कि लोहरदगा में भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बुद्धेश्वर उरांव, 15 लाख के इनामी नक्सली (Naxalites) और रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का मुख्य सदस्य था। बुद्धेश्वर उरांव कई जिलों में नक्सली वारदातों को अंजाम दे चुका था।

LAC पर तेजी से खाली हो रहा पैंगोंग सो का इलाका, चीन ने 2 दिन में हटाए 200 से अधिक टैंक

एसपी प्रियंका मीना को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने सुरसा गांव में बुद्धेश्वर उरांव के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बुद्धेश्वर उरांव 2 साल पहले ही जेल से बाहर आया था, इसके बाद वह फिर नक्सली गतिविधियों में लिप्त हो गया। बुद्धेश्वर उरांव की गिरफ्तारी से रविंद्र गंझू के दस्ते को तगड़ा झटका लगा है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

    Tags:

यह भी पढ़ें