रांची में पकड़ा गया उग्रवादियों का विशेष कमांडर, झारखंड के कई जिलों में दर्ज हैं संगीन मामले

रांची समेत झारखंड के कई जिलों के थानों में इस उग्रवादी पर केस दर्ज थे। यह उग्रवादी एक बार फिर रांची में किसा बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले की वो अपने मकसद में कामयाब हो पाता वो चढ़ गया पुलिस के हत्थे।

पकड़ा गया नक्सलियों का स्पेशल कमांडर।

पकड़ा गया नक्सलियों का स्पेशल कमांडर सदानंद सिंह।

रांची समेत झारखंड के कई जिलों के थानों में इस उग्रवादी पर केस दर्ज थे। यह उग्रवादी एक बार फिर रांची में किसा बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन इससे पहले की वो अपने मकसद में कामयाब हो पाता वो चढ़ गया पुलिस के हत्थे। कुख्यात उग्रवादी सदानंद सिंह मुंडा उर्फ सदाय सिंह मुंडा की गिरफ्तारी को रांची पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस को अब यह उम्मीद है कि सदानंद सिंह को पकड़ने के बाद उसे नक्सलियों से जुड़े कई राज पता चल सकेंगे।

लेकिन पीएलएफआई के इस दुर्दांत को पकड़ना पुलिस के लिए इतना आसान नहीं था। सदानंद सिंह संगठन का विशेष कमांडर था और रांची तथा आसपास के इलाकों में इसने अपनी करतूतों से पुलिस की नींद उड़ा रखी थी। लेकिन पुलिस को गुप्ता सूचना मिली की सदानंद सिंह तुपुदाना थाना क्षेत्र में कहीं मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया और आखिरकार उसे पकड़ने में कामयाबी मिली।

घाटी में बेहतर हो रहे हालात, बौखलाए आतंकी संगठनों ने दी लोगों को धमकी

कई मामलों में वांछित सदानंद सिंह कई महीनों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक फरार चल रहा था। लेकिन एसएसबी के जवानों एवं स्थानीय पुलिस ने टीम गठित कर तुपुदाना ओपी क्षेत्र के हुल होंडो गांव से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पता चला कि वो यहां कोई बड़ा अपराध करने की फिराक में घूम रहा था।

इस संबंध में तुपुदाना थाना प्रभारी तारिक अनवर ने बताया कि गिरफ्तार पीएलएफआई उग्रवादी सदानंद सिंह मुंडा उर्फ सदाय सिंह मुंडा कोकाडीह चौकाहातू थाना क्षेत्र के सोनाहातू का रहने वाला है। यह उग्रवादी संगठन का अहम सदस्य माना जाता था। दूसरों को नक्सली बनाने और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने में माहिर सदानंद सिंह पुलिस के लिए कई दिनों से सिरदर्द बना हुआ था।

छटपटा कर रह जाएगा पाकिस्तान, भारत ने की है ऐसी घेराबंदी

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें