झारखंड: 3 नक्सलियों पर देशद्रोह का केस चलाने की तैयारी, गिरीडीह के उपायुक्त ने राज्य सरकार से मांगी मंजूरी

इन 3 नक्सलियों (Naxalites) का नाम मरांग दा, किसुन किस्कू, श्याम हेम्ब्रम है। ये तीनों नुनुचंद महतो के दस्ते के लिए काम करते करते थे।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर

इन 3 नक्सलियों (Naxalites) का नाम मरांग दा, किसुन किस्कू, श्याम हेम्ब्रम है। ये तीनों नुनुचंद महतो के दस्ते के लिए काम करते करते थे।

गिरीडीह: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच गिरीडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने 3 नक्सलियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला चलाने के लिए राज्य सरकार से मंजूरी मांगी है और सरकार को अनुसंशा भेजी है।

इन 3 नक्सलियों (Naxalites) का नाम मरांग दा, किसुन किस्कू, श्याम हेम्ब्रम है। ये तीनों नुनुचंद महतो के दस्ते के लिए काम करते करते थे। गिरफ्तार किए गए एक नक्सली दुर्गा टुड्डू ने पुलिस को इन तीनों के बारे में कई जानकारियां दी थीं।

दरअसल मधुबन थाना क्षेत्र के एसआई भैया जी उरांव ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि 15 फरवरी 2019 को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से संयुक्त अभियान चलाया गया, जवान बिरेनगढ़ा में दिन के करीब 1 बजे पहुंचे।

Coronavirus: 42 दिन बाद देश में दर्ज किए गए 2 लाख से कम केस, दिल्ली में भी राहत

यहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। जब उसे पकड़ा गया तो उसने खुद को नुनुचंद के दस्ते का सदस्य बताया और बाकी साथियों के नाम भी बताए।

गिरफ्तार नक्सली ने पहाड़ के नीचे बनाए गए लोहे के बंकर को भी दिखाया और वहां से छोटे-बड़े हथियारों के 98 कारतूस और बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद हुआ। इससे पता चला कि ये लोग नक्सल गतिविधियों के साथ देशद्रोह के मामले में लिप्त हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें