झारखंड: गढ़वा में पुलिस को मिली कामयाबी, 14 सालों से फरार नक्सली को दबोचा

झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा जिले में पुलिस को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सफलता मिली है। पुलिस ने यहां एक हार्डकोर नक्सली (Naxalite) को गिरफ्तार कर लिया है।

Naxalite

यह नक्सली (Naxalite) 14 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस को सालों से इस नक्सली की तलाश थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को नक्सली के मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी।

झारखंड (Jharkhand) के गढ़वा जिले में पुलिस को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ सफलता मिली है। पुलिस ने यहां एक हार्डकोर नक्सली (Naxalite) को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने नक्सली अंगद तुरी को भंडरिया पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह जिले के भंडरिया-बड़गड़ मेन रोद पर बारूदी सुरंग बिछाने का आरोपी है।

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा से एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, ग्रामीण की हत्या में था शामिल

भंडरिया थाना प्रभारी के मुताबिक, परसवार गांव का रहने वाला अंगद तुरी बारूदी सुरंग बिछाने का आरोपी है। अंगद तुरी ने साल 2007 में पुलिस बल पर हमला कर हथियार लूटने के लिए भंडरिया-बड़गड़ सड़क में बारूदी सुरंग लगा रखा था, जिसे पुलिस ने खोजी कुत्ते की मदद से बरामद कर लिया था।

यह नक्सली 14 सालों से फरार चल रहा था। पुलिस को सालों से इस नक्सली (Naxalite) की तलाश थी। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को नक्सली के मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी।

ये भी देखें-

जिसके बाद एक टीम बनाई गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर इस टीम ने 26 सितंबर को छापेमारी कर नक्सली को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार नक्सली को 27 सितंबर को जेल भेज दिया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें