Jharkhand: पलामू में पुलिस को मिली सफलता, TSPC के सक्रिय नक्सली को दबोचा

झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिल में पुलिस (Police) ने नक्सली संगठन TSPC के सक्रिय नक्सली (Naxalite) को गिरफ्तार कर लिया है।

Naxalite

पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली (Naxalites) वहां से भाग निकले। इस दौरान जवानों ने घेराबंदी कर एक नक्सली (Naxalite) को दबोच लिया।

झारखंड (Jharkhand) के पलामू जिल में पुलिस (Police) ने नक्सली संगठन TSPC के सक्रिय नक्सली (Naxalite) को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सली का नाम किसलय कुमार सिंह है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को नक्सलियों (Naxalites) की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर मनातू के केदल जंगल की तरफ पुलिस सर्चिंग पर निकली थी।

इसी दौरान इलाके में इकट्ठा हुए नक्सलियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद नक्सली वहां से भाग निकले। इसी दौरान जवानों ने घेराबंदी कर एक नक्सली (Naxalite) किसलय को दबोच लिया।

झारखंड: गिरिडीह में एक लाख के इनामी नक्सली कार्तिक महतो ने किया सरेंडर, पुलिस को लंबे समय से थी इसकी तलाश

पकड़ा गया नक्सली किसलय सिंह, मनातू थाना क्षेत्र के गवही गांव का रहने वाला है। उसके पास से पुलिस ने एक बंदूक, 2 गोली और 5 परचा बरामद किया है। नक्सली किसलय के खिलाफ मनातू, सतबरवा, लेस्लीगंज थाना में 8 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी की जानकारी एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने दी।

एसपीस के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि TSPC का जोनल कमांडर शशिकांत जी का दस्ता मनातू इलाके में ठेकेदारों से लेवी वसूलने के लिए सक्रिय है। इसी सूचना के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) बिजेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को मिला इस साल का शांति नोबेल पुरस्कार

पुलिस की टीम मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी के केदल जंगल की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लगी की कुछ लोग जमे हुए हैं। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। इसके बाद नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली भागने लगे। भागने के क्रम में ही किसलय गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एसपी के मुताबिक, नक्सली किसलय साल 2017 से ही नक्सली संगठन के लिए काम कर रहा है। इसके पहले वह अपराध के दुनिया में सक्रिय था। एसपी ने कहा कि जो लोग पहले गांव में अपराध करते थे वह अब नक्सली संगठन में शिफ्ट कर रहे हैं। ऐसे लोगों की सूची तैयार की जा रही है, जो मूल रूप से लेवी वसूल रहे हैं।

ये भी देखें-

एसपी ने अपील करते हुए कहा कि अगर किसी को भी कोई धमकी मिल रही है, तो बिना झिझक के पुलिस को सूचना दें। पुलिस अवश्य कार्रवाई करेगी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें