झारखंड: राज्य पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो अलग-अलग जिलों से दो नक्सली गिरफ्तार

गुप्त सूचना मिली थी कि एक नक्सली हथियारों की सप्लाई के लिए पिंडीग की तरफ जा रहा है। इसी के आलोक में एक टीम बनाकर पुलिस ने नक्सली हिंदुवा होरो (Naxali) को गिरफ्तार कर लिया है।

Naxali

Pic Credit: @news18

झारखंड राज्य के खूंटी जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट आफ इंडिया के एक नक्सली (Naxali) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली संगठन के सदस्यों को हथियार की आपूर्ति करता था।

जम्मू कश्मीर: अनंतनाग में सर्च टीम पर आतंकी हमला, एक पुलिसकर्मी शहीद और दूसरा घायल, छानबीन जारी

जिले के एसपी आशुतोष शेखर के अनुसार, गिरफ्तार नक्सली की पहचान हिन्दुवा होरो के तौर पर की गई है। यह पीएलएफआई संगठन को अवैध सामग्री की सप्लाई करता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक नक्सली हथियारों की सप्लाई के लिए पिंडीग की तरफ जा रहा है। इसी के आलोक में एक टीम बनाकर पुलिस ने नक्सली हिंदुवा होरो (Naxali) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिसिया पुछताछ में गिरफ्तार नक्सली ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं गुमला जिले में भी पुलिस के हाथ एक कामयाबी लगी है। जहां बिशुनपुर थाना क्षेत्र के जमटी कुमाड़ी मोड़ के पास से नक्सली जसीम लोहरा उर्फ जसवीर लोहरा (Naxali) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली कुख्यात नक्सल कमांडर रविंद्र गंझू के दस्ते का सदस्य है। जो दस्ते के लिए हथियारों की देखभाल और विस्फोटकों की सप्लाई का काम करता था।

गुमला के पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने भी इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उनके अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी की रविंद्र गंझू दस्ते के कुछ नक्सली इलाके में देखे गये हैं। जिसके बाद एक टीम बनाकर छानबीन शुरू की गई। हालांकि पुलिस की छानबीन में सिर्फ जसीम लोहरा की हाथ लगा और उसके दो साथी वहां से भागने में सफल रहे।

एसपी के अनुसार, जल्द ही फरार दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं गिरफ्तार नक्सली (Naxali) के पास से आपत्तिजनक नक्सली पर्चे भी बरामद हुये हैं और इसने पुलिसिया छानबीन में इनामी नक्सल कमांडर रविंद्र गंझू की टीम में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें