झारखंड पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, PLFI के जोनल कमांडर अजय पूर्ति सहित 8 नक्सली गिरफ्तार

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की ओर से नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है।

TSPC Naxalites

TSPC Area Commander Naxalite Balwant arrested by Chatra Police II सांकेतिक तस्वीर

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के जोनल कमांडर अजय पूर्ति सहित 8 नक्सलियों (Naxalites) को गिरफ्तार किया है।

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की ओर से नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। हाल ही में सुरक्षाबलों ने बुद्धेश्वर और शनिचर सुरीन जैसे कुख्यात इनामी नक्सलियों को ढेर किया है। साथ ही कई बड़े नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है।

इसी कड़ी में अब नक्सली संगठन पीएलएफआई (PLFI) के जोनल कमांडर अजय पूर्ति सहित 8 नक्सलियों (Naxalites) को पश्चिम सिंहभूम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

राजस्थान: रक्षाबंधन पर घर आने का किया था वादा, उससे पहले ही नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए ITBP के जवान शिव नारायण मीणा

जानकारी के अनुसार, खूंटी और चाईबासा की सीमा पर चल रहे अभियान के दौरान अजय पूर्ति समेत आठ नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। यह भी खबर है कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

ये भी देखें-

सूत्रों के मुताबिक, जो नक्सली गिरफ्तार हुए हैं उनमें अजय पुर्ति उर्फ मनोज पुर्ति उर्फ बिरसा हस्सा पुर्ति उर्फ बुढा उर्फ रुटा, अकिला सान्डी पुर्ति उर्फ डिबोडी, डुपन उर्फ तोपान कन्डुलना, हेरमन सान्डी पुर्ति उर्फ सुखराम सान्डी पुर्ति, दोसरो मुंडा, पौलुस सान्डी पुर्ति, गालू सान्डी पुर्ति और प्रभू सहाय सिरुम शामिल हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें