Jharkhand: पलामू में नक्सली ने ग्रामीण की गोली मार कर हत्या की, गुस्साई भीड़ ने उठाया ये कदम

झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) में नक्सली ने एक ग्रामीण की गोली मार कर हत्या (Naxalite Kills Villager) कर दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी नक्सली और उसकी पत्नी को मार डाला।

Naxalite

सांकेतिक तस्वीर।

पलामू में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (JJMP) से जुड़े एक सक्रिय नक्सली (Naxalite) ने यहां एक ग्रामीण की गोली मार कर हत्या कर दी।

झारखंड (Jharkhand) के पलामू (Palamu) में नक्सली ने एक ग्रामीण की गोली मार कर हत्या (Naxalite Kills Villager) कर दी। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी नक्सली और उसकी पत्नी को मार डाला। भूमि विवाद की वजह से घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला मनातू थाना इलाके के कुंडीलपुर गांव का है। यहां जमीन विवाद में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (JJMP) से जुड़े एक सक्रिय नक्सली (Naxali) ने एक ग्रामीण की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने पूर्व नक्सली और उसकी पत्नी को घेर लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई के बाद भी दोनों के जीवित रहने की कोई संभावना न रहे, इस कारण दोनों को गोली भी मारने की बात सामने आई है।

Jammu-Kashmir: Loc पार कर आया PoK का नाबालिग लड़का, पुंछ में पुलिस ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, 1 जनवरी की देर रात प्रकाश सिंह ने विनोद की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास ग्रामीणों ने नक्सली (Naxalite) प्रकाश सिंह को उसके घर पर ही घेर लिया। उसका हथियार छीन कर प्रकाश और उसकी पत्नी तेरंगनी देवी की जमकर पिटाई शुरू कर दी।

पिटाई में बुरी तरह से जख्मी हो जाने के बाद भीड़ ने दोनों की गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, मनातू थाना स्थित गांव में नक्सली (Naxalite) प्रकाश सिंह आठ दिन पहले अपने घर आया था। इसी दौरान पड़ोसी विनोद से उसका विवाद हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

ये भी देखें-

घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दो पक्षों के बीच कई दिनों से जमीन विवाद का मामला चल रहा था। वहीं, गांव में पुलिस के पहुंचने से पहले हत्या में शामिल कई गांव वाले गांव और घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें