झारखंड: पलामू से एक लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, 8 वारदातों का है मुख्य आरोपी

एसपी अजय लिंडा के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर रांची के कामड़े से पुलिस ने देववंश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली आठ वारदातों का मुख्य आरोपी है।

jharkhand, naxali, naxali arrested, palamu, palamu naxali arrested, sirf sach, sirfsach.in

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है।

झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, 6 सितंबर को नक्सली देववंश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी अजय लिंडा के मुताबिक, एक गुप्त सूचना के आधार पर रांची के कामड़े से पुलिस ने देववंश को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली आठ वारदातों का मुख्य आरोपी है। उसपर 2005 में अमानत नदी पर बन रहे बराज पुल में केन बम लगाकर उड़ाने, अपहरण, लूटपाट और हत्या जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। एसपी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया नक्सली पिछले दो साल से फरार चल रहा था और नाम बदलकर रांची के कामडे में रह रहा था। पुलिस को उसके बारे में गुप्ता सूचना मिली कि वह रांची में अपना ठिकाना बनाए हुए है।

jharkhand, naxali, naxali arrested, palamu, palamu naxali arrested, sirf sach, sirfsach.in
गिरफ्तार नक्सली देववंश यादव पर एक लाख रुपए का था इनाम।

इस सूचना के आधार पर पलामू पुलिस और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, पश्चिमी सिंहभूम जिले से पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, सात साल से फरार नक्सली लोबो सुरीन को छोटानागरा पुलिस ने गिरफ्तार कर 5 सितंबर को जेल भेज दिया। इस नक्सली को सलाई बाजार से गिरफ्तार किया गया। नक्सली लोबो सुरीन संकुरा गांव का रहने वाला है। वह दुबिल गांव के सुशील आइंद हत्याकांड का अभियुक्त है। इस हत्याकांड के बाद से ही वह फरार चल रहा था। इसी हत्याकांड का एक अन्य आरोपी नक्सली बिरसा चेरवा को भी पुलिस ने पिछले महीने गिरफ्तार कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि, 12 फरवरी, 2012 की रात हथियारबंद नक्सलियों ने सुशील को उसके घर से अगवा कर लिया था और पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के अगले दिन छोटानागरा पुलिस ने सुशील का शव बरामद कर अज्ञात नक्सलियों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ छोटानागरा थाना में मामला दर्ज किया था। लोबो की गिरफ्तारी इस केस के लिए अहम साबित हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की पूछताछ में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं। साथ ही अन्य लोगों के इस हत्याकांड में शामिल होने की बात भी सामने आयी है।

पढ़ें: अब सऊदी अरब ने दिया पाकिस्तान को झटका, पाकिस्तानी डॉक्टरों को भेज रहा वापस

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें