झारखंड: चतरा में नक्सलियों के खिलाफ NIA की बड़ी कार्रवाई, जीएसबी इंटर कॉलेज सील किया

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच चतरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। गोपाल सिंह भोक्ता इंटर कॉलेज को NIA ने बुधवार को सीज कर दिया है।

Naxalites

नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस कॉलेज की स्थापना TSPC सुप्रीमो गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ ब्रजेश गंझू ने की थी और इसका सचिव बनकर संचालन भी वही करता था।

चतरा: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है। इस बीच चतरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के लावालौंग थाना क्षेत्र में आने वाले गोपाल सिंह भोक्ता इंटर कॉलेज को NIA ने बुधवार को सीज कर दिया है।

इसे टेरर फंडिंग से जुड़ी बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस कॉलेज की स्थापना TSPC सुप्रीमो गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ ब्रजेश गंझू ने की थी और इसका सचिव बनकर संचालन भी वही करता था।

झारखंड: नक्सली नुनूचंद पर 3 थानों में दर्ज हैं 72 केस, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला- मुझसे भूल हो गई

बता दें कि ये कॉलेज करीब ढाई एकड़ की जमीन पर बना है। एनआईए की इस कार्रवाई की पूरे चतरा में चर्चा हो रही है।

गौरतलब है कि झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। इसके तहत अभी तक कई नक्सली मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। इस वजह से नक्सली बौखलाए हुए हैं और नक्सली संगठनों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें