झारखंड: 4 मार्च को चाईबासा में हुई नक्सली घटना से जुड़े मामले में 5 नक्सली रिमांड पर, NIA ने की कार्रवाई

NIA बीते 4 मार्च को चाईबासा में हुए नक्सली कांड में शामिल रहने वाले नक्सलियों से पूछताछ करेगी। 4 मार्च को चाईबासा के लौंजी पहाड़ी में नक्सली घटना हुई थी।

NIA

NIA बीते 4 मार्च को चाईबासा में हुए नक्सली कांड में शामिल रहने वाले नक्सलियों से पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि 4 मार्च को चाईबासा (Chaibasa) के लौंजी पहाड़ी में नक्सली घटना हुई थी।

रांची: नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इस बीच NIA ने 5 नक्सलियों को 13 मई तक के लिए रिमांड पर लिया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि NIA बीते 4 मार्च को चाईबासा में हुए नक्सली कांड में शामिल रहने वाले नक्सलियों से पूछताछ करेगी। गौरतलब है कि 4 मार्च को चाईबासा के लौंजी पहाड़ी में नक्सली घटना हुई थी।

इसलिए 2 नक्सलियों मंगल मुंडा, महादेव मुंडा और उनके सहयोगी विल्सन शामढ़, सोमनाथ भूमिज और रोशना बोदरा को रिमांड पर लिया गया है।

4 मार्च को चाईबासा (Chaibasa)  जिले के टोंकलो थाना के लौंजी गांव स्थित पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डायरेक्शनल लैंडमाइंस बिछाकर पुलिस पर निशाना साधा गया था। इस घटना में झारखंड जगुआर के हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित, कांस्टेबल हरिद्वार साहू, कांस्टेबल किरन सुरीन शहीद हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर: सांबा जिले में पुलिस टीम पर आतंकी हमला, वाहन चेकिंग कर रहे जवानों पर फेंका बम

इस घटना को लेकर चाईबासा पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस घटना में कई नक्सली गिरफ्तार किए गए थे। बाद में इस घटना को लेकर एनआईए ने केस को टेकओवर कर लिया था।

इसी मामले में चाईबासा पुलिस ने 10 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में इन नक्सलियों ने बताया था कि इस घटना को अंजाम देने की साजिश में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी और एक करोड़ के इनामी नक्सली पति राम मांझी उर्फ अनल दा और उनके सहयोगी नक्सली महाराजा प्रमाणिक और राजू तुरी उर्फ राज प्रमाणिक शामिल थे।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें