झारखंड: नक्सलियों ने कोल्हान वन विभाग के कार्यालय को दहलाया, ताबड़तोड़ आईईडी ब्लास्ट से किया हमला

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है इसके साथ ही हमला किन परस्थितियों में किया गया इसकी भी गहनता से जांच चल रही है। हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शनिवार की रात हमला किया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है इसके साथ ही हमला किन परस्थितियों में किया गया इसकी भी गहनता से जांच चल रही है। हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शनिवार की रात हमला किया है।

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में संदिग्ध नक्सली हमले में कोल्हान वन विभाग का कार्यालय को उड़ा दिया गया है। इस दौरान हमलावरों ने आगजनी की और वहां रखी गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने वन विभाग की 12 इमारतों को आईईडी से उड़ाया है। जिसके बाद हमला करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महाथा ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है इसके साथ ही हमला किन परस्थितियों में किया गया इसकी भी गहनता से जांच चल रही है। हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शनिवार की रात हमला किया है। वे बेरकेला वन क्षेत्र में विभाग की बिल्डिंग में घुस आए थे और फिर ताबड़तोड़ हमले किए।

महाथा के मुताबिक हमलावरों ने 1 से 3 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया। करीब 100 संदिग्ध नक्सली इस हमले में शामिल थे। हमला करने के बाद हमलावरों ने वहां पर्चा और पोस्टर भी लगाया। बताय जा रहा है कि हमलावर बेखौफ होकर वन विभाग के कार्यालय में घुसे और वहां सिक्योरिटी गार्ड और अन्य कुछ कर्मचारियों के मोबाइल छीनकर रख लिए। इसके बाद एक-एक कर ताबड़तोड़ बम विस्फोट के जरिए बिल्डिंग को उड़ाया गया।

इस घटना पर चाईबासा के डीआईजी कोल्हान रेंज आरआर सिंह ने सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ एंटी नक्सल अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घटना पर गंभीरता से विचार किया जा रहा लेकिन साथ ही जनता से अपील है कि वे किसी भी नक्सली गतिविधि लिप्त व्यक्ति की मदद न करें।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें