Jharkhand: गुमला में नक्सलियों ने प्लांट किया IED, विस्फोट में CRPF का जवान घायल

बीते दिनों में झारखंड में नक्सली (Naxalites) गतिविधियां बढ़ी हैं। हालांकि सुरक्षाबल अलर्ट हैं और नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

Naxalites

जवान को एयरलिफ्ट करके रांची लाया गया।

बीते कुछ दिनों में झारखंड में नक्सली (Naxalites) गतिविधियां बढ़ी हैं। हालांकि सुरक्षाबल अलर्ट हैं और नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

गुमला: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है, फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला गुमला का है।

यहां नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी में विस्फोट होने की वजह से CRPF का एक जवान और एक खोजी कुत्ता घायल हो गया है।

ये वाकया उस दौरान हुआ, जब जवान नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। जवान को एयरलिफ्ट करके रांची के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।

Kandahar Hijack: अपने लोगों की जान बचाने के लिए आतंकियों को करना पड़ा रिहा, जानें क्या था मामला

पुलिस ने बताया कि कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल में IED विस्फोट हुआ, इसमें एक जवान और एक खोजी कुत्ता घायल हुआ है। इसे नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया था।

बता दें कि बीते कुछ दिनों में झारखंड में नक्सली गतिविधियां बढ़ी हैं। हालांकि सुरक्षाबल अलर्ट हैं और नक्सलियों पर नकेल कसने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें