झारखंड: 10 लाख के इनामी नक्सली की हजारीबाग जेल में मौत, कोरोना की वजह से तोड़ा दम

इस 10 लाख के इनामी नक्सली (Naxalites) ने कुछ दिनों पहले ही सरेंडर किया था। इस नक्सली ने डीआईजी विनुकांत होमकर के सामने सरेंडर किया था।

Naxalite Bhushan Yadav

इस 10 लाख के इनामी नक्सली (Naxalites) ने कुछ दिनों पहले ही सरेंडर किया था। इस नक्सली ने डीआईजी विनुकांत होमकर के सामने सरेंडर किया था।

हजारीबाग: झारखंड में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में हजारीबाग जेल से खबर मिली है कि वहां बंद नक्सली (Naxalites) जोनल कमांडर भूषण यादव की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई।

बता दें कि इस 10 लाख के इनामी नक्सली (Naxalites) ने कुछ दिनों पहले ही सरेंडर किया था। इस नक्सली ने डीआईजी विनुकांत होमकर के सामने सरेंडर किया था।

छत्तीसगढ़: सुकमा में सुरक्षाबलों के जवानों को बड़ी सफलता, विस्फोटक के साथ 4 नक्सली गिरफ्तार

सरेंडर करने के बाद से ये नक्सली हजारीबाग की ओपन जेल में था। इसी दौरान उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर उसके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई, लेकिन महामारी की वजह से उसकी मौत हो गई।

बता दें कि इस इनामी नक्सली ने कई नक्सली वारदातों को अंजाम दिया था और उसके सरेंडर करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली थी।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें