झारखंड: कोरोना काल में भी नक्सलियों की हालात बेहतर, हार्डकोर नक्सली कृष्णा हांसदा ने वसूले 50 लाख रुपए

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है, फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। कृष्णा हांसदा ने 50 लाख रुपए की लेवी वसूली है।

Naxalites

सांकेतिक तस्वीर।

पीरटांड़ से गिरफ्तार नक्सली (Naxalites) टेकलाल किस्कू और दानियल हेंब्रम ने इस बात की जानकारी दी है। टेकलाल एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल दा का दामाद है।

गिरिडीह: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ अभियान जारी है, फिर भी नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, जब कोरोना काल में पूरी दुनिया की हालत खराब थी, तब भी नक्सली (Naxalites) आर्थिक रूप से मजबूत थे।

मिली जानकारी के मुताबिक, पारसनाथ जोन के माओवादी कमांडर कृष्णा हांसदा ने इस दौरान 50 लाख रुपए की लेवी वसूली। पीरटांड़ से गिरफ्तार नक्सली (Naxalites) टेकलाल किस्कू और दानियल हेंब्रम ने इस बात की जानकारी दी है। टेकलाल एक करोड़ के इनामी पतिराम मांझी उर्फ अनल दा का दामाद है।

पुलवामा हमले की दूसरी बरसी आज, आत्मघाती आतंकी हमले में गई थी 40 जवानों की जान

बता दें कि इन दोनों की स्वीकारोक्ति के बयान को पुलिस ने अदालत को सौंपा है। टेकलाल ने बताया है कि वह हथियार नहीं रखता है। वह कृष्णा हांसदा के आदेश पर लेवी वसूलता है और दस्ते के लिए जरूरी चीजों का इंतजाम करता है।

टेकलाल ने इस बात की भी जानकारी दी कि किस ठेकेदार से कितनी लेवी वसूली गई और किसकी मशीनों को नुकसान पहुंचाया।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें