झारखंड: नक्सलवाद की कमर टूटी, चतरा से लैंड माइंस बिछाने में माहिर नक्सली गिरफ्तार

झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच चतरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।

Khalistani

सांकेतिक तस्वीर

प्रतापपुर थाना प्रभारी नईम अंसारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नक्सली (Naxalites) नरेश प्रतापपुर थाना कांड संख्या 69/2015 का आरोपी है और काफी समय से फरार था।

चतरा: झारखंड में नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच चतरा में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां की पुलिस ने भाकपा माओवादी के सक्रिय सदस्य नरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

नक्सली (Naxalites) नरेश यादव को लैंड माइंस बिछाने में महारत हासिल थी। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में थी। अब उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के बसबुट्टा गांव से हुई।

प्रतापपुर थाना प्रभारी नईम अंसारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि नरेश प्रतापपुर थाना कांड संख्या 69/2015 का आरोपी है और काफी समय से फरार था।

बिहार: मुंगेर में डीआईजी ने सभी सुरक्षाबलों के साथ की बैठक, नक्सलियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने का निर्देश

नरेश ने 2004 में टीपीसी के एक समर्थक की हत्या की थी। इस अपराध में वह जेल की हवा भी खा चुका है।

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई ने नक्सलवाद की कमर तोड़ दी है। यही वजह है कि कई नक्सली मारे जा चुके हैं और कई ने सरेंडर किया है। पुलिस की कार्रवाई से नक्सलियों के बीच बौखलाहट है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें