झारखंड: कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणिक के सहयोगी बैलून सरदार ने किया सरेंडर! कुछ दिन पहले संगठन से निकाल दिया गया था यह एरिया कमांडर

नक्सली जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक के सहयोगी और एरिया कमांडर बैलून सरदार ने सरेंडर कर दिया है। हालांकि, अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Naxalites

File Photo

बैलून सरदार सरायकेला-खरसांवा में बतौर एरिया कमांडर काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार, महाराज प्रमाणिक, बैलून सरदार के अलावा करीब आधा दर्जन नक्सली (Naxalites) अभी पुलिस के संपर्क में हैं।

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) को नक्सलियों (Naxalites) के खिलाफ कामयाबी हासिल हुई है। खबर है कि नक्सली जोनल कमांडर महाराज प्रमाणिक के सहयोगी और एरिया कमांडर बैलून सरदार ने सरेंडर कर दिया है। हालांकि, अब तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस के द्वारा महाराज प्रमाणिक के साथ ही बैलून सरदार को भी सरेंडर कराया जाएगा। बता दें कि बैलून सरदार सरायकेला-खरसांवा में बतौर एरिया कमांडर काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार महाराज प्रमाणिक, बैलून सरदार के अलावा करीब आधा दर्जन नक्सली (Naxalites) अभी पुलिस के संपर्क में हैं। सभी से पूछताछ और जानकारी लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

Coronavirus: भारत में बीते 24 घंटे में आए 38,948 नए केस, दिल्ली में लगातार 5वें दिन कोई मौत नहीं

गौरतलब है कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने कुछ दिन पहले ही कुख्यात नक्सली महाराज प्रमाणिक और बैलून सरदार को पार्टी से निकाल दिया था। दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी थी।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया था कि महाराज प्रमाणिक और बैलून सरदार पुलिस के बड़े अधिकारियों से मिल कर षडयंत्र रच रहे हैं। दोनों संगठन करोड़पति बनने की लालच में संगठन के 40 लाख रुपए, एक एके 47, 150 गोलियां, 1 9 MM की एक पिस्टल, मोबाइल, टेबलेट और वाकी टाकी लेकर भाग गए हैं।

ये भी देखें-

इसमें यह भी कहा गया था कि संगठन को इसकी जानकारी तब हुई जब महाराज प्रमाणिक बार-बार इलाज के बहाने कई बार बाहर गया और पुलिस से मिला।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें