झारखंड: सरकार की आत्मसमर्पण नीति का असर, 25 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली ने किया सरेंडर!

झारखंड (Jharkhand) के कोल्हान प्रमंडल में सक्रिय 25 लाख के कुख्यात इनामी नक्सली (Naxalite) मोछु उर्फ मेहनत के सरेंडर करने की खबर आ रही है।

Naxalite

इस कुख्यात नक्सली (Naxalite) पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। हालांकि, अब तक मोछु के सरेंडर करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

झारखंड (Jharkhand) के कोल्हान प्रमंडल में सक्रिय 25 लाख के कुख्यात इनामी नक्सली (Naxalite) मोछु उर्फ मेहनत के सरेंडर करने की खबर आ रही है। मोछू के झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) के सामने पश्चिमी सिंहभूम जिला में सरेंडर करने की सूचना है।

नक्सली मोछु उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू मूल रूप से धनबाद जिले का बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा गांव का रहने वाला है।

बिहार: पंचायत चुनाव के बीच पश्चिमी चंपारण में दिखी नक्सलियों की चहलकदमी, पुलिस अलर्ट

वह भाकपा माओवादी संगठन में रिजनल कमेटी का सदस्य है। इस कुख्यात नक्सली (Naxalite) पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है। हालांकि, अब तक मोछु के सरेंडर करने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

बता दें कि बीते कुछ महीनों में झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर कई बड़े नक्सलियों ने झारखंड पुलिस के सामने सरेंडर किया है। अभी हाल ही में 10 लाख के इनामी नक्सली महाराज प्रमाणिक ने अपने साथी के साथ सरेंडर किया है।

ये भी देखें-

वहीं, 25 लाख के इनामी विमल यादव ने भी अपनी प्रेमिका के साथ सरेंडर किया था। हालांकि, झारखंड पुलिस ने इस सभी नक्सलियों के सरेंडर करने की आधिकारिक तौर पर कोई नहीं पुष्टि की है।

Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

यह भी पढ़ें